चलो बुलावा आया है बाबा ने बुलाया है…

सुलतानगंज : धांधी-बेलारी कांवरिया महाशिविर में बुधवार को देर शाम भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. म्यूजिक कोऑर्डिनेटर अजय अटल ने बताया कि कलाकारों ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर सभी को झूमने के लिए विवश कर दिया. चलो बुलावा आया है, बाबा ने बुलाया है, गीत गाकर कलाकार ने कांवरिया को आनंदित कर दिया. […]

सुलतानगंज : धांधी-बेलारी कांवरिया महाशिविर में बुधवार को देर शाम भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. म्यूजिक कोऑर्डिनेटर अजय अटल ने बताया कि कलाकारों ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर सभी को झूमने के लिए विवश कर दिया. चलो बुलावा आया है, बाबा ने बुलाया है, गीत गाकर कलाकार ने कांवरिया को आनंदित कर दिया. कैमूर जिला से पहुंचे गायिका अंजली राज ने बहुत ही बेहतरीन भक्ति संगीत प्रस्तुत किया.

वही भजन सम्राट पंडित सुनील मिश्रा, अलका मिश्रा अमित मिश्रा ने कई भक्ति गीत प्रस्तुत कर कांवरिया को आनंदित किया. जबकि घनश्याम कुमार, ओम प्रकाश, सोनू अपने वाद्ययंत्र से सभी को भक्ति के गंगा में सराबोर कर दिया. इस दौरान जदयू विधायक सुबोध राय सहित कई अधिकारी कांवरिया वह गणमान्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >