ट्रिपल सी बतायेगा गंगा के जलस्तर का हाल

भागलपुर : स्मार्ट सिटी योजना के तहत लगभग 900 करोड़ के प्रोजेक्ट के लिए पटना स्मार्ट सिटी के पीडीएमसी और भागलपुर स्मार्ट सिटी के साथ एग्रीमेंट हुआ है. इस एग्रीमेंट के तहत डीपीआर बनने का काम भी शुरू हो गया. 213 करोड़ की लागत से कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का पटना पीडीएमसी की टीम ने […]

भागलपुर : स्मार्ट सिटी योजना के तहत लगभग 900 करोड़ के प्रोजेक्ट के लिए पटना स्मार्ट सिटी के पीडीएमसी और भागलपुर स्मार्ट सिटी के साथ एग्रीमेंट हुआ है. इस एग्रीमेंट के तहत डीपीआर बनने का काम भी शुरू हो गया.

213 करोड़ की लागत से कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का पटना पीडीएमसी की टीम ने डीपीआर भी तैयार कर दिया और डीपीआर की भागलपर स्मार्ट सिटी की सीइओ के समक्ष प्रस्तुति भी दे दी गयी है. अन्य पांच योजना का डीपीआर तैयार हो रहा है.
213 करोड़ के कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का डीपीआर तैयार, पटना पीडीएमसी ने डीपीआर का किया प्रजेंटेशन
लगाया जायेगा इनवायरमेंटल सिस्टम
कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में इनवायरमेंटल सिस्टम भी लगाया जायेगा. इस सिस्टम के तहत शहर में हर दिन का क्या मिजाज होगा, इसकी जानकारी मिलेगी. इतना ही नहीं गंगा के जल स्तर के बारे भी हर दिन की जानकारी मिलेगी. इसके अलावे शहर के लगने वाले ऑटोमेटिक ट्रैफिक सिग्नल का पूरा सिग्नल कंट्रोल सेंटर भी कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम के बनने वाले भवन में होगा. इसके अलावे सीसीटी कैमरे का पूरा कमांड सेंटर इसी भवन में होगा.
रिवर फ्रंट डेवलपमेंट योजना : 107 करोड़
रिवर फ्रंट डेवलपमेंट 107 करोड़ की योजना है. इस योजना का डीपीआर तैयार हो रहा है. इस योजना के तहत गंगा किनारे के जगह का सौदर्यीकरण किया जायेगा. इसमें गंगा किनारे पैदल पथ, बैठने के लिए सीटिंग बेंच, पीने के लिए आर-ओ का पानी सहित लाइट आदि की व्यवस्था की जायेगी.
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट : 40 करोड़ की योजना
यह योजना लगभग 40 करोड़ की है. योजना का डीपीआर तैयार हो रहा है. इस योजना में गीला और सूखा कचरा के निस्तारण की योजना है.
40 करोड़ से सैंडिस व लाजपत पार्क का सौंदर्यीकरण
इस योजना का भी डीपीआर तैयार किया जा रहा है. यह लगभग चालीस करोड़ की योजना है. इसमें सैंडिस और लाजपत पार्क का सौंदर्यीकरण किया जायेगा. इसमें सैंडिस में स्टेडियम, जिम सहित बच्चों के खेलने और मनाेरंजन के साधन को विकसित किया जायेगा. लाजपत पार्क का भी सौंदर्यीकरण किया जायेगा.
सोलर पैनल : इस योजना में पूरे शहर के सरकारी भवनों पर सोलर पैनल लगाये लायेंगे. डीपीआर तैयार किया जा रहा है. पैनल के लगने से बिजली की काफी बचत होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >