38 किमी सड़क पर लगेंगे 22800 पौधे

भागलपुर : डीआरडीए निदेशक प्रमोद पांडेय ने कहा कि एक से 10 अगस्त तक चलनेवाले अभियान में मनरेगा से 38 किमी ग्रामीण कार्य विभाग की सड़क के किनारे पौधरोपण होगा. जिले में कुल 75 किमी सड़क की लंबाई है. इनमें 38 किमी सड़क किनारे पौधरोपण पहले चरण में होगा. प्रति किमी पर तीन यूनिट पौधे […]

भागलपुर : डीआरडीए निदेशक प्रमोद पांडेय ने कहा कि एक से 10 अगस्त तक चलनेवाले अभियान में मनरेगा से 38 किमी ग्रामीण कार्य विभाग की सड़क के किनारे पौधरोपण होगा. जिले में कुल 75 किमी सड़क की लंबाई है. इनमें 38 किमी सड़क किनारे पौधरोपण पहले चरण में होगा. प्रति किमी पर तीन यूनिट पौधे लगाये जायेंगे. एक यूनिट में 200 पौधे लगाये जायेंगे. इस तरह 22800 पौधरोपण होना है.

इसमें बिहपुर में सात किमी, गोराडीह में 2.5 किमी, इस्माइलपुर में 11 किमी, जगदीशपुर में दो किमी, कहलगांव में 10 किमी, खरीक में चार किमी, नारायणपुर में सात किमी, नाथनगर में 2.5 किमी, नवगछिया में 3.5 किमी, पीरपैंती में पांच किमी, रंगरा में पांच, सबौर में सात किमी, सन्हौला में चार किमी, शाहकुंड में पांच किमी पौधरोपण हों���े. सभी मनरेगा के पीओ को बुधवार तक विस्तृत कार्यक्रम का प्रतिवेदन देने के लिये कहा गया है. उन्होंने कहा कि वन पोषक के भी चयन का निर्देश है. एक वन पोषक को 1400 रुपये प्रति माह का मानदेय मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >