जल संचय को लेकर पदाधिकारियों को सरकार के उप सचिव ने भेजा पत्र

भागलपुर : जल संकट लगातार बढ़ता जा रहा है. जल संकट से बचने के लिए सरकार ने वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को लागू करने के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव ने प्रबंध निदेशक बुडको, सभी नगर आयुक्त, नगर परिषद और नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र लिख कर निर्देश दिया है. […]

भागलपुर : जल संकट लगातार बढ़ता जा रहा है. जल संकट से बचने के लिए सरकार ने वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को लागू करने के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव ने प्रबंध निदेशक बुडको, सभी नगर आयुक्त, नगर परिषद और नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र लिख कर निर्देश दिया है. पत्र में कहा गया है कि शहरी निकायों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग को लागू करें. स्टैंड पोस्ट, चापाकल, प्याउ और बोरवेल आदि जगहों पर पेयजल की बर्बादी होती है.

पत्र में कहा गया है कि हर घर नल-जल योजना में रैन वाटर हार्वेस्टिंग संरचना के निर्माण मदों को जोड़ते हुए संबंधित संवेदक से सोख्ता का निर्माण कराया जाये. यह स्पष्ट करना है कि जिस वार्ड में सोख्ता बनाया जाना है, उस वार्ड के कार्यरत संवेदक से कार्य कराया जाये. पार्क, खेल मैदान और अन्य खुले मैदान से प्राप्त होने वाले वर्षा जल के संचयन के लिए नाली-गली पक्कीकरण निश्चय योजना में रैन वाटर हार्वेस्टिंग संरचना के निर्माण मद को जाड़ते हुए कार्यरत संवेदक से कार्य कराया जाये.

जिस वार्ड में रैन वाटर हार्वेस्टिंग का संरचना का निर्माण करना है उस वार्ड के संवेदक से ही कार्य कराया जाये. दूसरी ओर वाटर हार्वेस्टिंग को लेकर निगम द्वारा काम कराया जा रहा है. निगम द्वारा बड़े भवन जहां वाटर हार्वेस्टिंग का काम नहीं किया गया है, वहां नोटिस भेजा जा रहा है. लेकिन इस पर कोई बड़ी कार्रवाई अभी तक नहीं हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >