मेन लाइन में फॉल्ट से बत्ती गुल, सभी परेशान

भागलपुर : जिलाधिकारी आवासीय क्षेत्र के इलाके में गुरुवार को आधी रात तक बिजली ठप रही. सबौर ग्रिड से बरारी उपकेंद्र को जाने वाली आपूर्ति लाइन में खराबी आने से यह स्थिति बनी. सबौर ग्रिड के नजदीक 33 हजार वोल्ट की लाइन का जंफर कट गया. इससे बरारी सहित सेंट्रल जेल व मायागंज उपकेंद्र इलाके […]

भागलपुर : जिलाधिकारी आवासीय क्षेत्र के इलाके में गुरुवार को आधी रात तक बिजली ठप रही. सबौर ग्रिड से बरारी उपकेंद्र को जाने वाली आपूर्ति लाइन में खराबी आने से यह स्थिति बनी. सबौर ग्रिड के नजदीक 33 हजार वोल्ट की लाइन का जंफर कट गया.

इससे बरारी सहित सेंट्रल जेल व मायागंज उपकेंद्र इलाके की शाम छह बजे के करीब आपूर्ति ठप हो गयी. जीरोमाइल से लेकर मानिक सरकार चौक तक का इलाका अंधेरे में डूब गया. इधर, पूर्वी शहर की लाइन ठीक भी नहीं हुई थी मध्य शहर अंधेरे में डूब गया. सिविल सर्जन उपकेंद्र की मेन लाइन का भी सबौर ग्रिड के नजदीक ही कट गया. इस लाइन पर स्थापित टीटीसी की बिजली फेल हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >