अब पंच-परमेश्वर के हवाले हाट-बाजार की बंदोबस्ती

भागलपुर : अंचलों के अधीन चलनेवाले हाट-बाजार की बंदोबस्ती अब पंच-परमेश्वर यानी पंचायती राज संस्थाएं करेगी. ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद के अधीन हाट-बाजार की बंदोबस्ती की जायेगी और उससे राजस्व की वसूली होगी. अंचल के अधीन चलनेवाले हाट बाजार में अधिकतर विभागीय वसूली हो रही थी. कोई बोलीदाता के हाट-बाजार बंदोबस्ती नहीं […]

भागलपुर : अंचलों के अधीन चलनेवाले हाट-बाजार की बंदोबस्ती अब पंच-परमेश्वर यानी पंचायती राज संस्थाएं करेगी. ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद के अधीन हाट-बाजार की बंदोबस्ती की जायेगी और उससे राजस्व की वसूली होगी. अंचल के अधीन चलनेवाले हाट बाजार में अधिकतर विभागीय वसूली हो रही थी.

कोई बोलीदाता के हाट-बाजार बंदोबस्ती नहीं लेने से राजस्व नुकसान हो रहा था. विभाग को उम्मीद है कि पंचायत को देने के बाद बोलीदाता आ जायेंगे और ठीक-ठाक राजस्व आ जायेगा. वर्तमान में जिले में 141 की संख्या में हाट-बाजार व फेरी सेवा की बंदोबस्ती हो रही है. सरकारी नोटिफिकेशन के बाद सैरातों की सुरक्षित राशि के आधार पर वर्गीकरण किया जायेगा और उसे पंचायती राज संस्था के हवाले करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >