ट्रांसफॉर्मर में लगी आग, घंटों गुल रही बिजली

भागलपुर : सोमवार को भी शहर में बिजली की हालत दयनीय रही. शिवपुरी कॉलोनी में तार टूट कर गिर गया, तो सिकंदपुर स्थित कोबीबाड़ी जाने वाले रास्तों पर रविवार आधी रात से सुबह 10.30 बजे तक बिजली ठप रही. एमजी पथ पर भावना होटल के पास तो दोपहर में ट्रांसफॉर्मर में आग लग गयी. शिवपुरी […]

भागलपुर : सोमवार को भी शहर में बिजली की हालत दयनीय रही. शिवपुरी कॉलोनी में तार टूट कर गिर गया, तो सिकंदपुर स्थित कोबीबाड़ी जाने वाले रास्तों पर रविवार आधी रात से सुबह 10.30 बजे तक बिजली ठप रही. एमजी पथ पर भावना होटल के पास तो दोपहर में ट्रांसफॉर्मर में आग लग गयी.

शिवपुरी कॉलोनी में तार टूटने और सिकंदपुर पानी टंकी स्थित ट्रांसफॉर्मर का एक फेज डाउन होने की शिकायत लगभग एक ही समय में फ्यूज कॉल सेंटर को मिली. मगर, न तो समय से तार उठा और न फ्यूज बन सका. सुबह करीब 10 बजे तार उठा, तो इसके आधा घंटा बाद फ्यूज बना और बिजली आपूर्ति बहाल हुई. तार टूट कर गिरने और फ्यूज उड़ने की घटना रविवार आधी रात की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >