टीएमबीयू में महाराणा प्रताप के शोध काे मिलेगी प्राथमिकता : कुलपति

भागलपुर : अखिल भारतीय महाराणा प्रताप फाउंडेशन की ओर से गुरुवार को खरमनचक स्थित मर्यादा भवन में महाराणा प्रताप की जयंती समारोहपूर्वक मनायी गयी. मुख्य समारोह का उद्घाटन तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो लीलाचंद साहा, कुल सचिव कर्नल अरुण सिंह, रामगोपाल पोद्दार, अभयकांत झा, राजीवकांत मिश्रा, रामाधार सिंह, डॉ प्रीति शेखर व मृणाल शेखर […]

भागलपुर : अखिल भारतीय महाराणा प्रताप फाउंडेशन की ओर से गुरुवार को खरमनचक स्थित मर्यादा भवन में महाराणा प्रताप की जयंती समारोहपूर्वक मनायी गयी. मुख्य समारोह का उद्घाटन तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो लीलाचंद साहा, कुल सचिव कर्नल अरुण सिंह, रामगोपाल पोद्दार, अभयकांत झा, राजीवकांत मिश्रा, रामाधार सिंह, डॉ प्रीति शेखर व मृणाल शेखर ने किया. विषय प्रवेश हरिवंशमणि सिंह ने कराया, तो स्वागत भाषण पीबीएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो वीरेंद्र सिंह ने दिया.

कुलपति प्रो लीलाचंद साहा ने कहा कि तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में महाराणा प्रताप के शोध को प्राथमिकता दी जायेगी. महाराणा प्रताप सिर्फ अपनी जाति के नहीं, बल्कि मेवाड़ की स्वाधीनता व स्वाभिमान के लिए लड़ा. मुख्य अतिथि कर्नल एके सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति को महाराणा प्रताप बनने की आवश्यकता है. छोटी-छोटी कुरीतियों को दूर करके हम समाज को सही दिशा प्रदान कर सकते हैं. डॉ प्रीति शेखर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप ने समाज के सभी वर्ग के लोगों को एकजुट किया था. यही कारण था कि उन्हें भामा शाह, पन्ना धाय, भीलों का सहयोग मिला.
फाउंडेशन भी समाज के सभी वर्ग के लोगों के विकास को लेकर तत्पर है. इससे पहले प्रात: रक्तदान शिविर लगाया गया. रक्तदान शिविर में 30 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया. इस मौके पर राकेश रंजन केशरी, अणीमा सिंह, बलवीर सिंह, चंदना चौधरी उपस्थित थे. इधर युवा एकता सामाजिक संगठन की ओर से भी जयंती मनायी गयी. इस मौके पर अध्यक्ष ओमप्रकाश उपाध्याय, विमल सिंह, मंटू यादव, आरिफ आजाद, सहदेव यादव उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >