भागलपुर : सबौर थाना क्षेत्र के ममलखा रामनगर में रविवार की शाम चार बजे के करीब मिट्टी गिराने में विवाद को लेकर मारपीट में पिता की मौत हो गयी. जबकि, पुत्र घायल हो गया. घटना सबौर के ममलखा के गांव की है. परिजन ने बताया कि गांव में घर के पास बांध बनाने काे लेकर ट्रैक्टर पलट जाने से मिट्टी कुट्टी काटने (मवेशी चारा) वाले मशीन पर गिर गया.
पिता की पीटकर हत्या, पुत्र घायल, मिट्टी गिराने को लेकर हुआ विवाद
भागलपुर : सबौर थाना क्षेत्र के ममलखा रामनगर में रविवार की शाम चार बजे के करीब मिट्टी गिराने में विवाद को लेकर मारपीट में पिता की मौत हो गयी. जबकि, पुत्र घायल हो गया. घटना सबौर के ममलखा के गांव की है. परिजन ने बताया कि गांव में घर के पास बांध बनाने काे लेकर […]

कुट्टी मशीन पर मिट्टी गिरने की बात करने पर लोग महेंद्र मंडल को मारने लगे. परिजन ने बताया कि महेंद्र मंडल के बेटे रोहित को भी मारा. घायलों को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान महेंद्र मंडल (60) की मौत हो गयी.
वहीं बेटे रोहित के सिर में चोट लगी है. इसका इलाज हो रहा है. परिजनों ने बताया कि हमलोग सीधे अस्पताल चले आये, थाना नहीं गये हैं. परिजनाें ने कहा सबौर-ममलखा इलाके के कुख्यात अपराधी और उसके लोग मारपीट में शामिल हैं. उनलोगों को घर जाने में भी डर लग रहा है.