फोनी ने कम की ट्रेनों की रफ्तार, रेलवे अलर्ट

भागलपुर : फोनी तूफान से किसी तरह की क्षति यात्रियों के साथ-साथ रेलवे काे न हो इसे लेकर रेल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. पूर्व रेलवे के सीपीटीएम केएन चंद्रा ने निर्देश जारी कर दिया है. जिसमें भागलपुर के सभी रेलवे रूट पर सभी रेल कर्मियों को सतर्क रहने का सख्त निर्देश दिया गया है. […]

भागलपुर : फोनी तूफान से किसी तरह की क्षति यात्रियों के साथ-साथ रेलवे काे न हो इसे लेकर रेल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. पूर्व रेलवे के सीपीटीएम केएन चंद्रा ने निर्देश जारी कर दिया है. जिसमें भागलपुर के सभी रेलवे रूट पर सभी रेल कर्मियों को सतर्क रहने का सख्त निर्देश दिया गया है.

सभी ट्रैक मैन अगले 24 घंटे तक ���भी रेल ट्रैक की निगरानी करेंगे. मालदा मंडल से भी स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जो भी ट्रेन पटरी पर दौड़े उसकी रफ्तार कम हो और विशेष सावधानी के साथ चले. आंधी में रेलवे ट्रैक के समीप पेड़ और विद्युतीकरण तार टूट का ट्रैक पर न गिरे, इसके लिए गैंग मेन और ट्रैक मेन विशेष सतर्कता बरतें. तेज हवा की वजह से सभी ट्रेन की रफ्तार कम रहेगी. फोनी को देखते हुए शनिवार अंग एक्सप्रेस का समय बदल कर रवाना किया जायेगा. यह ट्रेन यशवंतपुर से भागलपुर जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >