बालगृह मामले में सीबीआइ एसपी ने दूसरे दिन भी की जांच

मुंगेर : मुंगेर में बालगृह एवं अल्पावास गृह मामले की जांच दो दिनों से सीबीआइ की विशेष टीम द्वारा की जा रही. बुधवार को दूसरे दिन भी धनबाद सीबीआइ के एसपी नागेंद्र कुमार के साथ मुंगेर कांड के अनुसंधानकर्ता सीबीआई इंस्पेक्टर रौनक कुमार एवं अमित कुमार मुंगेर में कैंप किये हुए हैं. जो लगातार मामलों […]

मुंगेर : मुंगेर में बालगृह एवं अल्पावास गृह मामले की जांच दो दिनों से सीबीआइ की विशेष टीम द्वारा की जा रही. बुधवार को दूसरे दिन भी धनबाद सीबीआइ के एसपी नागेंद्र कुमार के साथ मुंगेर कांड के अनुसंधानकर्ता सीबीआई इंस्पेक्टर रौनक कुमार एवं अमित कुमार मुंगेर में कैंप किये हुए हैं.

जो लगातार मामलों से संबंधित लोगों से पूछताछ कर रहे. सीबीआइ की टीम के मुंगेर में कैंप करने के कारण बालगृह एवं अल्पावास गृह के संचालन रहे संस्थाओं के संचालक का हाथ-पांव फूलने लगा है.
सीबीआइ के एसपी नागेंद्र कुमार मंगलवार को अपनी टीम के साथ मुंगेर पहुंचे. दोनों गृहों का निरीक्षण किया और इससे संबंधित लोगों से पूछताछ किया. बुधवार को भी टीम सुबह 10 बजे बालगृह पहुंच गये.
जहां पहले से इससे संबंधित पदाधिकारी एवं लोग मौजूद थे. इन गृहों में उस समय काम कर रहे कर्मी को भी बुलाया गया. जिससे पूछताछ की गयी. साथ ही सामाजिक सुरक्षा कोषांग एवं आइसीडीएस के पदाधिकारी व कर्मी से भी पूछताछ किया.
सूत्रों की माने तो संचालन करने वाले संस्थान के पदाधिकारियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था. लेकिन संस्था के प्रमुख लोग उपस्थित नहीं हो पाये. सीबीआइ की टीम ने पूछताछ के पूरे मामले का वीडियो रिकार्डिंग कराया है. बताया जाता है कि पूर्व के कई फाइलों का भी घंटों अवलोकन किया गया और उसे अपने पास ही रख लिया.
इधर सीबीआइ की टीम द्वारा कैंप करने की स्थिति में इन घटनाओं से संबंधित आरोपित एवं गृह का संचालन करने वाले एनजीओ के पदाधिकारियों की परेशानी बढ़ गयी है. बताया जा रहा है कि टीम द्वारा पिछले दो-तीन वर्षों का वित्तीय स्थिति का भी अवलोकन किया जा रहा है.
विदित हो कि वित्तीय स्थिति की जांच हुई तो गृह संचालन के नाम पर बड़ी राशि का उलट-फेर एनजीओ द्वारा करने की बात सामने आ सकती है. जो एक नये घोटाले को जन्म दे सकती है. वैसे सीबीआइ की टीम ने मीडिया से जांच के क्रम में दूरी बनाये रखी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

bhagalpur news. किराये के कमरे में युवती ने दुपट्टे से फंदा लगा कर की आत्महत्या

यह भी पढ़ें >