आज भागलपुर में पीएम मोदी की सभा

पटना : भागलपुर में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनाव सभा होने जा रही है. इसके बाद 20 अप्रैल को अररिया और 25 अप्रैल को दरभंगा में उनकी सभा प्रस्तावित है. हालांकि, अररिया व दरभंगा की सभाओं से संबंधित कार्यक्रम की पुष्टि प्रधानमंत्री कार्यालय से होनी बाकी है. भागलपुर की सभा में मंच पर […]

पटना : भागलपुर में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनाव सभा होने जा रही है. इसके बाद 20 अप्रैल को अररिया और 25 अप्रैल को दरभंगा में उनकी सभा प्रस्तावित है. हालांकि, अररिया व दरभंगा की सभाओं से संबंधित कार्यक्रम की पुष्टि प्रधानमंत्री कार्यालय से होनी बाकी है.

भागलपुर की सभा में मंच पर पीएम के साथ पार्टी के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, सांसद डॉ सीपी ठाकुर, पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और सम्राट चौधरी समेत अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे.

इस सभा के बाद दोपहर में प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता सीतामढ़ी और मधुबनी के लिए रवाना हो जायेंगे, जहां वे एनडीए प्रत्याशी सुनील कुमार पिंटू और अशोक यादव के नामांकन में शामिल होंगे. वहीं, 13 अप्रैल को कटिहार और अररिया में होने वाली राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सभाएं रद्द होने की संभावना है. इस दिन रामनवमी होने की वजह से इनका कार्यक्रम स्थगित होने की संभावना है.

एनडीए की संयुक्त चुनावी होने जा रही शुरू

12 अप्रैल भाजपा के तीनों घटक दल भाजपा, जदयू और लोजपा की संयुक्त चुनाव सभाएं होंगी. संयुक्त रूप से प्रचार का यह सिलसिला अंतिम चरण के चुनाव तक चलने की संभावना है. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी और लोजपा प्रमुख केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान संयुक्त सभाएं 12 अप्रैल को किशनगंज, कटिहार और पूर्णिया में करेंगे. इसके बाद इनका संयुक्त कार्यक्रम आगे भी लगातार होता रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >