कई संस्थानों पर मामला दर्ज

नवगछिया : सरकारी भवनों और सार्वजनिक स्थलों से बैनर-पोस्टर व वाल पेंटिंग नहीं हटाने पर नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न थाने में शुक्रवार को कुल 29 लोगो के विरुद्ध संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत एसडीओ मुकेश कुमार के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. नारायणपुर में छह, इस्माइलपुर में छह, खरीक में 10, गोपालपुर में दो, […]

नवगछिया : सरकारी भवनों और सार्वजनिक स्थलों से बैनर-पोस्टर व वाल पेंटिंग नहीं हटाने पर नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न थाने में शुक्रवार को कुल 29 लोगो के विरुद्ध संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत एसडीओ मुकेश कुमार के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.

नारायणपुर में छह, इस्माइलपुर में छह, खरीक में 10, गोपालपुर में दो, नवगछिया में तीन, रंगरा में दो संस्थानों के संचालकों के विरुद्ध वहां सीओ ने प्राथमिकी दर्ज करायी है.
नारायणपुर . बीरबन्ना चौक के एनएच 31 पर एक पोल पर कॉम्या ऑटो मोबाइल का बैनर और रायपुर में मध्य विद्यालय की दीवार पर इलेक्ट्रो होमियोपैथी का बैनर लगे होने पर नारायणपुर अंचल के राजस्व कर्मचारी अमरेंद्र कुमार अमर ने शुक्रवार को भवानीपुर ओपी में आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कराया.
सीओ के निर्देश पर संचालक पंकज कुमार सिंह व डाॅ सुभाष कुमार विद्यार्थी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. यह जानकारी थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने दी.
बिहपुर. प्रखंड में विभिन्न जगहों पर सरकारी व सार्वजनिक स्थलों और पोलों पर पोस्टर लगे रहने पर सीओ रतन लाल ने छह लोगों के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की प्राथमिकी दर्ज करायी है.
बभनगामा निवासी सत्यप्रकाश झा, जीरोमाइल भागलपुर के डाॅ एसएस सिसौदिया, दीक्षा इंटरनेशनल स्कूल भागलपुर के संचालक, झंडापुर ओपी क्षेत्र के मड़वा निवासी उपेंद्र प्रसाद सिंह, बिहपुर थाना क्षेत्र के विक्रमपुर के प्रेम कुमार व जगदीशपुर मुखेरिया खिरीबांध निवासी संगीता कुमारी पर प्राथमिकी दर्ज हुई है.
गोपालपुर : सीओ फिरोज एकबाल ने थाना में संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत कंप्यूटर सेंटर संचालक नवगछिया के नया टोला निवासी अरविंद कुमार सिंह, पीआर कंसेप्ट मैथ्स व रीजिनिंग के संचालक कुमार गुरु व ग्लोबल इंग्लिश क्लासेस के गुड्डू पर गोपालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने बताया कि मामले का अनुसंधान किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि गोपालपुर थाना क्षेत्र में 17 क्रिटिकल व 47 वल्नरबल बूथ चिह्नित किये गये हैं. बताया गया कि कालिंदीनगर, आजमाबाद, डुमरिया, डिमाही, बोचाही व अभिया जाने वाली सड़क की स्थिति अच्छी नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >