प्रखंडों में हेलीपैड स्थल होंगे चिह्नित, मांगी रिपोर्ट

तय हैलीपैड के अतिरिक्त अन्य को नहीं मिलेगी लैंडिंग की अनुमति भागलपुर : चुनावी सभाओं को लेकर हर प्रखंड में हैलीपेड होगा. इसको लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम प्रणव कुमार ने सभी बीडीओ को निर्देश दिया है. कहा कि वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव में आम सभा करने के लिए संभावित मैदान व स्थल […]

तय हैलीपैड के अतिरिक्त अन्य को नहीं मिलेगी लैंडिंग की अनुमति

भागलपुर : चुनावी सभाओं को लेकर हर प्रखंड में हैलीपेड होगा. इसको लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम प्रणव कुमार ने सभी बीडीओ को निर्देश दिया है. कहा कि वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव में आम सभा करने के लिए संभावित मैदान व स्थल की सूची बना ले. हैलीपेड की जगह का तकनीकी डाटा भी दें, जिससे वहां पर लैंडिंग में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं हो.
दरअसल लोस चुनाव में संभावित स्थल पर हैलीपेड नहीं होने से प्रशासन को दिक्कत होती है. एक से दो बड़े नेताओं के आगमन होने पर तो उनके हैलीकॉप्टर के हैलीपेड की जगह तय करने में माथापच्ची रहती है. बताया जाता है कि बीडीओ जहां पर संभावित सभा स्थल व हैलीपेड तय करेेंगे, उसी के अनुसार राजनीतिक दल को भी बड़े नेताओं के आगमन वाली सभा करनी होगी. उन स्थानों के अतिरिक्त किीस अन्य जगह पर अस्थायी हैलीपेड बनाने की अनुमति नहीं होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >