गर्मी बढ़ते ही मचने लगा हाहाकार

भागलपुर : ज्यों-ज्यों गर्मी बढ़ रही है, जलस्तर नीचे गिर रहा है. इससे शहर ही नहीं, बल्कि शहर से सटे मुफ्फसिल क्षेत्र के मोहल्लों में जलापूर्ति को लेकर हाहाकार मचने लगा है. वार्ड 40 के हुसैनपुर में हो रही मारामारी वार्ड 40 अंतर्गत हुसैनपुर में 10 हजार की आबादी है. रेलवे स्टेशन से सटे क्षेत्र […]

भागलपुर : ज्यों-ज्यों गर्मी बढ़ रही है, जलस्तर नीचे गिर रहा है. इससे शहर ही नहीं, बल्कि शहर से सटे मुफ्फसिल क्षेत्र के मोहल्लों में जलापूर्ति को लेकर हाहाकार मचने लगा है.

वार्ड 40 के हुसैनपुर में हो रही मारामारी
वार्ड 40 अंतर्गत हुसैनपुर में 10 हजार की आबादी है. रेलवे स्टेशन से सटे क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा गया है. यहां के लोगों को पानी के लिए दिनभर इंतजार करना पड़ता है. इसके लिए अपने बच्चों से डिब्बा व बाल्टी के साथ लाइन में लगवाते हैं.
बुनकर बहुल क्षेत्र में भी संकट
वार्ड दो के तांती बाजार में पेयजल संकट है. यहां पाइपलाइन है, लेकिन प्रेशर की कमी से लोगों को पानी नहीं मिल पाता है. बैरम तांती लेन, पारसनाथ टेंपल लेन, मोहन मिश्रा लेन, तांती बाजार का विषहरी स्थान चौक पेयजल संकट से अधिक कराह रहा है. वार्ड सात के कसबा, हसनाबाद, महादलित टोला, चुल्हाई मोमिन लेन, गढ़ कछारी के लोगों के बीच पानी की भीषण समस्या है. यहां के लाेग कपड़े बुनाई करने का काम करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >