''तुमने जानबूझकर चोरी में फंसाया, मैं तो क्रिमिनल हूं गुड़हट्टा चौक से मैं क्या चोरी करने आऊंगा''
भागलपुर : व्यवहार न्यायालय में छोटी खंजरपुर के पांडव लॉज से मोबाइल चोरी करने के आरोप में पकड़े गये दो बंदी पेशी के बाद जेल जाते समय शनिवार की शाम चार बजे के करीब आपस में भिड़ गये. एक ही साथ जाने के दौरान आरोपित सागर कुमार व मो फिरोज के बीच जमकर लात-घूंसे चले. […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
भागलपुर : व्यवहार न्यायालय में छोटी खंजरपुर के पांडव लॉज से मोबाइल चोरी करने के आरोप में पकड़े गये दो बंदी पेशी के बाद जेल जाते समय शनिवार की शाम चार बजे के करीब आपस में भिड़ गये. एक ही साथ जाने के दौरान आरोपित सागर कुमार व मो फिरोज के बीच जमकर लात-घूंसे चले.
अचानक कहासुनी के बाद हाथापायी होने पर पुलिस कर्मी भी दंग रह गये. आसपास के पुलिस कर्मी आये तथा दोनों को छुड़ाया. इस दौरान आरोपित सागर ने मो फिरोज को कहा, चोरी की घटना में तुमने फंसा दिया.
गुड़हट्टा चौक से छोटी खंजरपुर चोरी करने आयेंगे. मैं कोई चोर नहीं, क्रिमिनल हूं, ऐसे छोटे मामले में नहीं रहता. मो फिरोज से पूछा तो उसने कहा कि सागर को चोरी करने के लिए बुलाया था, वह नहीं पहुंच पाया. फंसाने के लिए नाम बोल दिया. पुलिस दोनों को अलग-अलग करके जेल ले गये.
यह है मामला : छोटी खंजरपुर स्थित पांडव सदन लॉज शंकर झा के मकान में रोहित कुमार प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करते हैं. 15 फरवरी को दोपहर तीन बजे वे अपने कमरे से निकलकर शौच के लिए गये थे. वापस आने पर उनके कमरे से मोबाइल फोन गायब था. बरारी थाना ने लॉज के छात्रों से पूछताछ में आरोपित का हुलिया पहचाना और छापेमारी करके गुड़हट्टा चौक के जरलाही निवासी सागर कुमार और भीखनपुर धुनियाटोला के मो फिरोज को पकड़ा. तलाशी में मो फिरोज के पॉकेट से 200 रुपये व पावर बैंक व सागर कुमार के पॉकेट से टच स्क्रीन मोबाइल बरामद हुआ. रोहित कुमार के चोरी हुए मोबाइल के बारे में आरोपित ने बताया कि वह किसी तीसरे व्यक्ति को मोबाइल बेच दिया.