दूसरा हत्यारोपित रमाशंकर मुजफ्फरपुर में धराया

लेखापाल सूरज नारायण दास हत्याकांड भागलपुर : रेल पुलिस ने शुक्रवार को गोपालगंज में कार्यरत अलीगंज का लेखपाल सूरज नारायण दास की हत्या मामले में दूसरे आरोपित रमाशंकर प्रसाद को मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया. पुलिस गिरफ्तार आरोपित को शनिवार की देर रात भागलपुर लेकर आयी. आरोपित रमाशंकर प्रसाद का घर मुजफ्फरपुर टाउन में है. उसके […]

लेखापाल सूरज नारायण दास हत्याकांड

भागलपुर : रेल पुलिस ने शुक्रवार को गोपालगंज में कार्यरत अलीगंज का लेखपाल सूरज नारायण दास की हत्या मामले में दूसरे आरोपित रमाशंकर प्रसाद को मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया. पुलिस गिरफ्तार आरोपित को शनिवार की देर रात भागलपुर लेकर आयी. आरोपित रमाशंकर प्रसाद का घर मुजफ्फरपुर टाउन में है. उसके पास से रेल पुलिस ने लेखपाल का एंड्रॉयड मोबाइल जब्त किया.

रेल थानाध्यक्ष अशोक कुमार के अनुसार मृतक लेखपाल का नंबर सर्विलांस पर था. इस कारण उसके मोबाइल पर सभी कॉल की निगरानी हो रही थी. इस काम में लगी एक टीम हर कॉल के करनेवाले का ठिकाना की जांच कर रही थी. इस कड़ी में शुक्रवार को आरोपित को गिरफ्तार किया गया.

यह था मामला

18 दिसंबर 2018 की रात फरक्का एक्सप्रेस से पटना के लिए लेखापाल निकले थे. हाजीपुर से ट्रेन पकड़ कर मुजफ्फरपुर जा रहे थे. इस बीच लूटपाट के दौरान बदमाशों में वैशाली जिले में अधमरा कर फेंक दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >