गर्दनीबाग जैसी गलती किसी थाने में मिली, तो नहीं छोड़ेंगे : एडीजीपी

भागलपुर : जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारी पुलिस मुख्यालय के निर्देश का अनुपालन नहीं कर रहे हैं. इससे खुद एडीजीपी कुंदन कुष्णन ने पकड़ा है. उन्होंने पत्र लिख कहा है कि मुख्यालय ने जो निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को अपने 10 फरवरी के पत्र में दिया था, उसे एक बार फिर से देख अनुपालन करें. निर्देश […]

भागलपुर : जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारी पुलिस मुख्यालय के निर्देश का अनुपालन नहीं कर रहे हैं. इससे खुद एडीजीपी कुंदन कुष्णन ने पकड़ा है. उन्होंने पत्र लिख कहा है कि मुख्यालय ने जो निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को अपने 10 फरवरी के पत्र में दिया था, उसे एक बार फिर से देख अनुपालन करें. निर्देश का पालन नहीं हो रहा है. ऐसे में मुख्यालय सख्त है.

एडीजीपी ने कहा कि सूबे के किसी थाने में आदेश को लेकर लापरवाही बरती गयी, तो सख्त कार्रवाई होगी. थानेदार समेत पूरे थाना के साथ साथ डीएसपी पर भी कार्रवाई होगी. वरीय अधिकारियों से भी स्पष्टीकरण पूछा जायेगा. वरीय अधिकारी इस मामले में की कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट मुख्यालय को देंगे.

निर्देश नहीं मानने पर कौन-कौन होंगे जिम्मेदार : एडीजीपी ने जांच के बाद नया निर्देश जारी किया है. उन्होंने कहा हैं कि 10 फरवरी के निर्देश का पालन हर हाल में हो. वरीय अधिकारी अपने अधीनस्थ पुलिस पदाधिकारियों की जवाबदेही निर्धारित करें. अगर भविष्य में किसी थाने में किसी तरह की त्रुटि पायी जायेगी, तो थानाध्यक्ष के साथ-साथ संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ भी सख्त अनुशासनिक कार्रवाई की जायेगी. पुलिस केंद्र में किसी प्रकार की त्रुटि पर संबंधित परिचारी प्रवर को जवाबदेह मानते हुए कार्रवाई होगी. एसएसपी को इसके लिए प्रतिकूल टिप्पणी की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >