टीएमबीयू में तैयारी पूरी, 45वां दीक्षांत समारोह आज

भागलपुर : टीएमबीयू के टीएनबी कॉलेज स्टेडियम में मंगलवार को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. मंच से लेकर पूरे मैदान को सजाया गया है. कॉलेज परिसर में हैलीपेड बनाया गया है. यहां कुलाधिपति लालजी टंडन हेलीकॉप्टर से लैंड करेंगे. कुलपति प्रो लीला चंद साहा ने बताया […]

भागलपुर : टीएमबीयू के टीएनबी कॉलेज स्टेडियम में मंगलवार को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. मंच से लेकर पूरे मैदान को सजाया गया है. कॉलेज परिसर में हैलीपेड बनाया गया है. यहां कुलाधिपति लालजी टंडन हेलीकॉप्टर से लैंड करेंगे. कुलपति प्रो लीला चंद साहा ने बताया कि मंच पूरी तरह से तैयार है.

कार्यक्रम में कुलाधिपति के अलावा शिक्षा मंत्री, आइआइटी पटना के निदेशक भागलपुर आ चुके हैं. कुलपति ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विवि की ओर से कुलाधिपति को शहीद तिलकामांझी का छोटा व बड़ा आकृति चित्र भेंट किया जायेगा. सोमवार को कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मॉक ड्रिल भी किया गया. इसमें विवि के सारे अधिकारी, सीनेट, सिंडिकेट व एकेडमिक काउंसिल के सदस्य आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >