13 दिन के बाद भी जांच रिपोर्ट नहीं, कुक्कुट पालक और आम लोगों में दहशत

भागलपुर : जिला पशुपालन विभाग की ओर से लगातार जिले के विभिन्न स्थानों से सैंपल कलेक्ट कराया जा रहा है. सैंपल को जांच के लिए कोलकाता भेजा जा रहा है. सबसे पहला सैंपल 25 दिसंबर को पशुपालन विभाग की ओर से पशु एवं स्वास्थ्य संस्थान पटना के निदेशक को भेजा गया था. यहां से जांच […]

भागलपुर : जिला पशुपालन विभाग की ओर से लगातार जिले के विभिन्न स्थानों से सैंपल कलेक्ट कराया जा रहा है. सैंपल को जांच के लिए कोलकाता भेजा जा रहा है. सबसे पहला सैंपल 25 दिसंबर को पशुपालन विभाग की ओर से पशु एवं स्वास्थ्य संस्थान पटना के निदेशक को भेजा गया था.
यहां से जांच के लिए सैंपल को कोलकाता भेजा गया. 13-14 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक जांच रिपोर्ट नहीं मिल पायी है. दूसरी तरफ कुक्कुट पालक से लेकर आम लोगों के बीच दहशत है. हालांकि पशुपालन पदाधिकारी जिले में बर्ड फ्लू का असर नहीं मान रहे हैं.
16 प्रखंडों से किया गया था सैंपल कलेक्शन
जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार ने बताया कि 25 दिसंबर को जिले के सभी
16 प्रखंडों से सीरम व स्वाब को सैंपल के रूप में कलेक्शन किया गया था. इसे पटना भेज दिया गया था.
यहां से जांच के लिए कोलकाता भेजा गया. उन्होंने बताया कि सैंपल भेजने के बाद यदि रिपोर्ट निगेटिव होता है तो तुरंत नहीं आता है. यदि पॉजीटिव होता है तो क्षेत्र में अधिक सतर्कता बरतने के लिए तुरंत रिपोर्ट भेजी जाती है.
कमिश्नर ने दिये थे प्रतिदिन सैंपल कलेक्शन के निर्देश
बर्ड फ्लू की आशंका देखते हुए कमिश्नर ने 10 दिन पहले जिला पशुपालन पदाधिकारी को बुला कर निर्देश दिया था कि कहीं भी लोगों में दहशत नहीं फैले. इसके लिए पशुपालन विभाग अलर्ट रहे. प्रतिदिन सैंपल कलेक्ट करायें. इसके बाद ही सुल्तानगंज, अकबरनगर, गोराडीह पिथना, सन्हौला आदि क्षेत्रों में मुर्गा-मुर्गी मरने की सूचना मिली. यहां से सैंपल कलेक्ट करके कोलकाता भेजा जा चुका है.
शहर के तीन स्थानों पर मर चुके हैं कौए
शहर के गोशाला व सैंडिस कंपाउंड में कौआ मरने की घटना से लोगों में दहशत है. इससे पहले शहर के समीप जीरोमाइल-सबौर अंतर्गत गंगा विहार में दो कौआ की मौत हो गयी थी. जिला पशुपालन विभाग की टीम ने सैंपल कलेक्ट किया था.
25 दिसंबर को जिले के सभी प्रखंडों से सैंपल कलेक्ट किया गया
28 दिसंबर को रैपिड रिस्पांस टीम का गठन, मुंगरे के समीपवर्ती क्षेत्र अकबरनगर, सुल्तानगंज व शाहकुंड से लिये सैंपल
29 को गंगा विहार-जीरोमाइल से मरे कौआ का लिया सैंपल
30 दिसंबर को गोराडीह पिथना से मरी मुर्गियों का लिया सैंपल
2 जनवरी को सन्हौला में मुर्गा-मुर्गी मरने के बाद लिया सैंपल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >