कहलगांव : कहलगांव स्टेशन परिसर में बेहोशी की हालत में मिली पटना की लड़की

कहलगांव : कहलगांव स्टेशन परिसर में रविवार की सुबह आरपीएफ व जीआरपी ने एक 17 वर्षीय लड़की को बेहोशी की हालत में बरामद किया. आरपीएफ इंस्पेक्टर बीके झा के निर्देश पर उसे दो युवक नीतिन कुमार व मधुकर सावर्णी अनुमंडलीय अस्पताल ले गये. वहां डॉ लखन मुर्मू ने उसका इलाज किया. उपचार के दौरान उसे […]

कहलगांव : कहलगांव स्टेशन परिसर में रविवार की सुबह आरपीएफ व जीआरपी ने एक 17 वर्षीय लड़की को बेहोशी की हालत में बरामद किया. आरपीएफ इंस्पेक्टर बीके झा के निर्देश पर उसे दो युवक नीतिन कुमार व मधुकर सावर्णी अनुमंडलीय अस्पताल ले गये. वहां डॉ लखन मुर्मू ने उसका इलाज किया. उपचार के दौरान उसे कई बार मिर्गी के दौरे भी आये. उसके पास से एक मोबाइल फोन और 690 रुपये मिले.
उसके मोबाइल से रात में एक ही नंबर पर कई बार बातें की गयी थीं. उस फोन नंबर पर बात करने पर ज्यादातर लोगों ने लड़की को पहचानने से इंकार कर दिया. एक व्यक्ति ने पहचान की. उसने बताया कि लड़की पटना के अगमकुंआ थाना क्षेत्र में उसके मौसी के घर में रहती है. उस थाने से संपर्क किया गया तो पता चला कि लड़की का नाम प्रियंका कुमारी और पिता का नाम अखिलेश कुमार है.
यह घोसवरी थाना क्षेत्र की रहने वाली है. पिता का मोबाइल नंबर पता चला तो उससे आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बात की. लड़की के पिता अखिलेश कुमार ने बताया कि प्रियंका को फुलवारी शरीफ में रखा गया था. उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. किसी तरह वह वहां से भाग गयी होगी. वह मवि समिया में सातवीं कक्षा में पढ़ती है.
इधर इलाज के बाद उसे आरपीएफ व जीआरपी की अभिरक्षा में बेहतर इलाज के लिए एंबुलेंस से भागलपुर अस्पताल भेजा गया. हालांकि कहलगांव में ही उपचार के बाद ठीक हो गयी थी. लड़की ने भी बताया कि उसके पिता का नाम अखिलेश कुमार है. वह फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव की रहने वाली है. उसके पिता सोमवार को उसे लेने आ रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >