भागलपुर : मुख्यमंत्री विद्युत संबंध निश्चय योजना के तहत घरों में लगेगा मीटर, फरवरी तक मीटर लगाने का मिला लक्ष्य

भागलपुर : शहर से गांव तक जिस किसी उपभोक्ता के घर अभी तक मीटर नहीं लगा है या लगा है, तो काफी दिनों से खराब पड़ा है, उसे बदलने का लक्ष्य फरवरी तक बिजली अधिकारियों को मिला है. मीटर लगाने या बदलने का काम मिशन मोड के तहत हर हाल में पूरा करने की हिदायत […]

भागलपुर : शहर से गांव तक जिस किसी उपभोक्ता के घर अभी तक मीटर नहीं लगा है या लगा है, तो काफी दिनों से खराब पड़ा है, उसे बदलने का लक्ष्य फरवरी तक बिजली अधिकारियों को मिला है. मीटर लगाने या बदलने का काम मिशन मोड के तहत हर हाल में पूरा करने की हिदायत तक मिली है.
साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के चीफ इंजीनियर(प्रोजेक्ट-2) बीके चौधरी ने विद्युत आपूर्ति अंचल, भागलपुर के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर श्रीराम सिंह को पत्र लिख कर तीन विद्युत आपूर्ति प्रमंडल शहरी, पूर्वी व नवगछिया में अनमिटर्ड एवं डिफेक्टिव कंज्यूमर के काम को पूरा कराने का निर्देश दिया है.
टारगेट पूरा करने के लिए अभियान की शुरुआत जल्द होगी, ताकि फरवरी तक लक्ष्य प्राप्त किया जा सके. यह काम मुख्यमंत्री विद्युत संबंध निश्चय योजना के तहत होगा.
उपभोक्ता जितनी बिजली खर्च करेंगे, उतना ही बिल देना होगा
मिशन मोड के तहत मीटर स्टॉलेशन का कार्य जब पूरा होगा, तो इससे ने केवल बिजली की बर्बादी पर रोक लगेगी, बल्कि उपभोक्ता जितनी बिजली खर्च करेंगे, उतना ही बिल आयेगा. गांवों में पहले कनेक्शन देते समय बिजली का मीटर नहीं लगाया जाता था. कनेक्शन जारी करने के बाद उपभोक्ता से फिक्स बिल लिया जाता था.
अब गांव में करीब 18 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है. इससे लाइन लॉस भी बढ़ गया है. गांवों में उपभोक्ता बिजली का इस्तेमाल कर रहे है, लेकिन फिक्स बिल होने से बिल कम आ रहा है. इसके रोकने के लिए गांवों में भी कनेक्शन पर विद्युत मीटर लगा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >