जांच पूरी हुई नहीं, गड़बड़ी पकड़ने वाले को ही हटा दिया

जांच पूरी हुई नहीं, गड़बड़ी पकड़ने वाले को ही हटा दियाभागलपुर : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में अचानक से मंगलवार को गहमागहमी बढ़ गयी है. विवि प्रेस में वित्तीय अनियमतिता पकड़ने वाले प्रेस इंचार्ज डॉ नीलू कुमारी को तत्काल प्रभाव से इंचार्ज पद से मुक्त कर दिया गया है. वापस बीएन कॉलेज पठन-पाठन के लिए भेज […]

जांच पूरी हुई नहीं, गड़बड़ी पकड़ने वाले को ही हटा दियाभागलपुर : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में अचानक से मंगलवार को गहमागहमी बढ़ गयी है. विवि प्रेस में वित्तीय अनियमतिता पकड़ने वाले प्रेस इंचार्ज डॉ नीलू कुमारी को तत्काल प्रभाव से इंचार्ज पद से मुक्त कर दिया गया है.
वापस बीएन कॉलेज पठन-पाठन के लिए भेज दिया है. जिस लोग पर आरोप लगा था, विवि ने उसे ही प्रेस का कमान थमा दिया है. बताया जा रहा है कि कुलपति के नहीं रहने का साइड इफेक्ट है. डॉ नीलू ने आरोप लगाया कि एक साजिश के तहत हटाया गया है. पूरे मामले में डॉ नीलू कुमारी ने बताया कि कुलपति रहे प्रो नलिनीकांत झा ने उन्हें प्रेस का इंजार्च बनाया था.
प्रेस जाने पर वित्तीय अनियमितता से जुड़े कई मामले सामने आये थे. इसकी रिपोर्ट कुलपति रहे प्रो झा को दी गयी थी. प्रो झा ने मामले को लेकर जांच कमेटी बनायी थी. इसमें प्रेस मैनेजर पर वित्तीय अनियमितता से जुड़े कई आरोप लगे थे. मामले में रजिस्ट्रार कर्नल अरुण कुमार सिंह, कॉलेज इंस्पेक्टर रहे प्रो एसएन चौधरी सहित एक अधिकारी की जांच कमेटी कुलपति के निर्देश पर बनायी गयी थी.
मामले में अब तक जांच भी पूरी नहीं हो पायी है. इसी बीच विवि ने इंचार्ज पद से हटा दिया. विवि के अधिकारी मामला को दबाने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि विवि प्रशासन कागज की व्यवस्था नहीं किये जाने मामले को लेकर हटाने की बात कर रहा है, तो गलत है. सोमवार को ही कागज की व्यवस्था कर दी गयी थी. प्रेस के कर्मचारी विवेक कुमार ने पूर्व में पांच लाख रुपये के कागज की व्यवस्था करायी थी. विवि से कर्मचारी को पांच लाख का भुगतान अब तक नहीं किया गयाे है.
इसी बात को लेकर बैठक में पूर्व के पांच लाख रुपये पहले भुगतान करने की बात कही गयी थी. उनकी बातों को प्रेस के लोगों ने गलत तरीके से विवि प्रशासन के समक्ष रखा. मंगलवार को विवि बुलाकर प्रेस इंचार्ज से हटाने का पत्र थमा दिया. उन्होंने बताया कि कुछ लोगों के कारण प्रेस का माहौल खराब हो रहा है. अच्छा काम करने वाले को हटाया जाता है.
बार-बार प्रेस के कुछ लोगों के द्वारा परेशान किया जा रहा था. पांच नवंबर को ही कुलपति को इस्तीफा देने का मन बना लिया था. लेकिन कुलपति का उसी दिन निधन हो गया. रजिस्ट्रार कर्नल अरुण कुमार सिंह ने बताया कि डॉ नीलू कुमारी को इंचार्ज पद से हटाने का पत्र जारी कर दिया गया है. कॉलेजों में शिक्षक की कमी है. डॉ कुमारी कॉलेज में पठन-पाठन का कार्य करायेंगी. इसके पीछे और कोई बात नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >