भागवत आज बौद्धिक सत्र को करेंगे संबोधित

भागलपुर : संघ प्रमुख मोहन भागवत तीन दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होने रविवार की शाम 6:15 बजे भागलपुर पहुंचे. अपने आगमन पर सबसे पहले वे भागलपुर के खलीफाबाग चौक स्थित पूर्व जिला संघ चालक स्वर्गीय शंकर शुक्ला के घर पहुंचे. उनके लिए यहीं रात्रि विश्राम और भोजन की व्यवस्था की गयी. सोमवार को खलीफाबाग चौक […]

भागलपुर : संघ प्रमुख मोहन भागवत तीन दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होने रविवार की शाम 6:15 बजे भागलपुर पहुंचे. अपने आगमन पर सबसे पहले वे भागलपुर के खलीफाबाग चौक स्थित पूर्व जिला संघ चालक स्वर्गीय शंकर शुक्ला के घर पहुंचे. उनके लिए यहीं रात्रि विश्राम और भोजन की व्यवस्था की गयी.
सोमवार को खलीफाबाग चौक स्थित आनंदराम ढंढानियां सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में पहले संघ परिवार के लाेगों से मिलेंगे और दिन के ढाई बजे वे संघ प्रमुख बौद्धिक सत्र को उनके आगमन को लेकर खलीफाबाग से नीरज शुक्ला के आवास तक पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. देवघर में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद संघ प्रमुख शाम सवा छह बजे के करीब भागलपुर पहुंचे. उनके साथ जेड प्लस की सुरक्षा के अलावा झारखंड व भागलपुर पुलिस के अधिकारी दल-बल के साथ मौजूद रहे.
संघ के लोग पहले से ही उनके आगमन की तैयारी में जुटे थे. वहीं सरस्वती विद्या मंदिर में सोमवार के कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारी की गयी है. संघ प्रमुख के आगमन पर संघ के नगर सामाजिक सद्भाव प्रमुख नीरज शुक्ला के आवास पर संघ के जिला प्रचार प्रमुख हरविंद नारायण भारती, प्रचारक राणा प्रताप, योगेश पांडे, संजीव, दीपक के अलावा इस कार्यक्रम की तैयारी में सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में निरंजन साह, सुधीर भगत, संतोष कुमार, संदीप शर्मा व संघ परिवार के सदस्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >