कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का टेंडर फाइनल

भागलपुर : अंतत: स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का टेंडर शुक्रवार को फाइनांसियल बिड खुलने के बाद फाइनल कर दिया गया. चार कंपनी ने इस योजना को लेकर टेंडर भरा था. इसमें सबसे कम रेट वाले आइटीआइ लिमिटेड दिल्ली को इस काम का टेंडर मिला. उसके सबसे कम रेट 202 करोड़ […]

भागलपुर : अंतत: स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का टेंडर शुक्रवार को फाइनांसियल बिड खुलने के बाद फाइनल कर दिया गया. चार कंपनी ने इस योजना को लेकर टेंडर भरा था. इसमें सबसे कम रेट वाले आइटीआइ लिमिटेड दिल्ली को इस काम का टेंडर मिला. उसके सबसे कम रेट 202 करोड़ के टेंडर पर फाइनल मुहर लगी.
शुक्रवार को फाइनांसियल बिड में आइटीआइ दिल्ली, गोदरेज, बीएसएनएल और टीसीआइएल थी. इसमें गोदरेज और बीएसएनएल एक साथ थी. गोरदेज को छोड़ तीनों एजेंसी केंद्रीय एजेंसी है. टीसीआइएल ने 220 करोड़, गोदरेज और बीएसएनएल ने एक साथ 212 करोड़ और सबसे कम आइटीआइ का 202 करोड़ का टेंडर था. शुक्रवार को नगर आयुक्त श्याम बिहारी मीणा के नेतृत्व में बैठक की गयी थी. नगर आयुक्त ने बताया कि आइटीआइ का टेंडर फाइनल किया गया है. एक माह में इस योजना पर काम शुरू हो जायेगा.
आइटीआइ लिमिटेड दिल्ली को मिला काम
यह होगा काम
  • शहर के सभी जगहों पर सीसीटीवी कैमरा
  • कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का भवन
  • ऑटोमेटिक ट्रैफिक सिग्नल
  • शहर में ऑप्टिकल फाइबर सहित कई कार्य करना है.
  • फाइनांसियल बिड में आयी थी चार कंपनी सबसे कम रेट था आइटीआइ का, 202 करोड़ में हुआ फाइनल
  • नगर आयुक्त ने कहा, एक माह में शुरू हो जायेगा काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >