भागलपुर : जिला प्रशासन ने सृजन घोटाले के आरोपित रही मनोरमा देवी का आर्म्स लाइसेंस रद्द कर दिया है. सृजन समिति से जुड़े आर्म्स लाइसेंस धारक अभिषेक कुमार उर्फ दीपक वर्मा व प्रणव कुमार घोष का लाइसेंस निलंबित कर दिया है. दो अन्य लाइसेंस धारक विपिन कुमार उर्फ विपिन शर्मा और एनवी राजू के आर्म्स लाइसेंस मामले में प्रशासन ने दोबारा एसएसपी आशीष भारती से रिपोर्ट मांगने का रिमाइंडर भेजा गया है. पुलिस से रिपोर्ट में इनके सृजन घोटाले से संबंधित होने, भविष्य में हथियार का गलत प्रयोग करने की आशंका पर राय देने के लिये कहा गया है.
लाइसेंस रद्द वाले का प्रोफाइल
जांच के लिए गये केस को लेकर आठ अक्तूबर तक मांगे गये कागजात
सीबीआइ की ओर से पिछले दिनों जांच के लिये केस के आठ अक्तूबर तक कागजात मांगे हैं. इसको लेकर मुख्य घोटाले से प्रभावित कल्याण, डीआरडीए, नजारत सहित विभिन्न प्रखंड से कागजात लेकर दिल्ली भेजा जायेगा. सीबीआई की टीम विभिन्न दर्ज मामलों में जांच की कार्रवाई तेज कर दी है.
दोबारा जांच में भेजे जानेवाले का प्रोफाइल
विपिन कुमार उर्फ विपिन शर्मा: सृजन महिला विकास सहयोग समिति में इनकी पत्नी कार्यकारिणी के प्रथम पांच में आती हैं.
लाइसेंसधारक हथियार जारी वर्ष
मनोरमा देवी रिवाल्वर 2003-4
प्रणव कुमार घोष रिवाल्वर 2003-4
विपिन कुमार रिवाल्वर 2003-4
अभिषेक कुमार राइफल 2004-05
