राशन कार्ड को लेकर विरोध प्रदर्शन

भागलपुर: राशन कार्ड नहीं मिलने से नाराज वार्ड 15 के लोगों ने पार्षद मो असगर के खिलाफ मोरचा खोल दिया. आक्रोशित जनता ने तातारपुर स्थित नगर निगम गोदाम के निकट जब्बारचक – तातारपुर मार्ग पर बांस बल्ला लगा चार घंटे जाम किया. पार्षद के खिलाफ टायर जला कर विरोध दर्ज कराया और नारेबाजी की. हंगामा […]

भागलपुर: राशन कार्ड नहीं मिलने से नाराज वार्ड 15 के लोगों ने पार्षद मो असगर के खिलाफ मोरचा खोल दिया. आक्रोशित जनता ने तातारपुर स्थित नगर निगम गोदाम के निकट जब्बारचक – तातारपुर मार्ग पर बांस बल्ला लगा चार घंटे जाम किया.

पार्षद के खिलाफ टायर जला कर विरोध दर्ज कराया और नारेबाजी की. हंगामा की सूचना पर कोतवाली व तातारपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और जाम हटवाया.

बुधवार को करीब 11 बजे वार्ड 15 के अंतर्गत बिजलीचक, जब्बारचक व तातारपुर मोहल्ले की महिलाएं, पुरुष व बच्चे पार्षद द्वारा राशन कार्ड नहीं दिये जाने पर आक्रोशित हो गये. बीबी नरगिस, मुन्नी खातून, बीबी गुलशन आदि महिलाओं ने बताया कि पार्षद मो असगर वार्ड की जनता की समस्या को नहीं सुनते हैं. राशन कार्ड मांगने पर जनगणना की रसीद मांगते हैं. यहां के लोगों का जनगणना में नाम आ चुका है, लेकिन अधिकारी की ओर से कोई रसीद उन्हें नहीं दी गयी है. ऐसे में यहां की जनता रसीद कहां से लाये.

महिलाओं ने बताया कि मोहल्ले में कूड़ा का अंबार है. लोगों का चलना मुश्किल हो रहा है. सफाई नहीं करायी जाती है. नगर निगम से मिलने वाले सप्लाई पानी के लिए कई जगहों से पाइप फटा है. बिजलीचक की आबादी लगभग 1600 है. एक सरकारी चापाकल के सहारे लोगों को पानी मिलता है, लेकिन कई माह से चापाकल खराब पड़ा है. हंगामा कर रहे लोगों ने कहा कि एक दिन बाद उनलोगों को राशन कार्ड नहीं मिलता है और समस्या का हल नहीं होता है, तो वार्ड की जनता पार्षद के विरोध में तातारपुर चौक के नजदीक मुख्य मार्ग को जाम करेगी. पार्षद मो असगर का पक्ष जाने के लिए उनके मोबाइल नंबर 9631283057 संपर्क करना चाहा, तो मोबाइल पर घंटी बजती रही, पार्षद ने मोबाइल नहीं उठाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >