सेवा की प्रतिमूर्ति थे संतसेवी महाराज

भागलपुर: भौतिक तथा आध्यात्मिक दु:खों की ज्वालाओं से तड़पते मानव को परम शांति की सुधा पिलाने वाले महर्षि संतसेवी महाराज का अवतरण मधेपुरा जिला के गम्हरिया गांव में 20 दिसंबर 1920 को हुआ था. वे तीन मार्च 1939 से नौ जून 1986 तक सद्गुरु महर्षि मेंहीं परमहंस महाराज के साथ छाया की तरह अपनी सेवा […]

भागलपुर: भौतिक तथा आध्यात्मिक दु:खों की ज्वालाओं से तड़पते मानव को परम शांति की सुधा पिलाने वाले महर्षि संतसेवी महाराज का अवतरण मधेपुरा जिला के गम्हरिया गांव में 20 दिसंबर 1920 को हुआ था.

वे तीन मार्च 1939 से नौ जून 1986 तक सद्गुरु महर्षि मेंहीं परमहंस महाराज के साथ छाया की तरह अपनी सेवा में संपूर्ण जीवन अर्पित कर दिया और संतसेवी के नाम को सार्थक कर दिखाया. उक्त बातें आचार्य श्री हरिनंदन बाबा ने बुधवार को कुप्पाघाट स्थित महर्षि मेंहीं आश्रम में महर्षि संतसेवी महाराज के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित सत्संग में कही.

महर्षि हरिनंदन बाबा ने कहा कि गुरु की सेवा में तन की अपेक्षा मन की अधिक कीमत होती है. जबतक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाय, अपने उद्देश्य में शिथिलता नहीं आने देना चाहिए. प्रात: तीन से चार बजे, पांच से छह बजे, 10 से 11 बजे, दोपहर दो से तीन बजे ध्यानाभ्यास हुआ. प्रात: कालीन सत्संग के बाद आठ बजे आचार्य श्री समेत आश्रम के सभी संतों व श्रद्धालुओं ने सद्गुरु महर्षि मेंहीं बाबा की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की. 11 बजे भंडारा हुआ. भंडारा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद पाया. तीन बजे प्रमोद बाबा के स्तुति गान के साथ ही सत्संग का शुभारंभ हुआ.

गुरु सेवी भगीरथ बाबा ने अपने प्रवचन में सद्गुरु की वाणी का बखान करते हुए कहा कि महर्षि संतसेवी महाराज ने सांसारिक सुख का त्याग कर गुरु सेवा, सत्संग, स्वाध्याय और साधना का जीवन व्यतीत किया और साधना में परिपक्व होकर संसार को अमृतमय ज्ञान का प्रकाश दिया और संसार के लोगों का कल्याण किया. शांति संदेश पत्रिका के संपादक सह आश्रम प्रवक्ता डॉ गुरु प्रसाद बाबा ने कहा कि सत्संग करने से विषयों में विक्तता आती है, उपरामता आती है, अनासक्ति आती है. जिनका मन विषयों से निस्संग होगा, तो किधर जायेगा. निर्विषय में जायेगा. निर्विषय क्या है, वहीं निर्विषय तत्व परमात्मा है. आश्रम के व्यवस्थापक स्वामी स्वरूपानंद बाबा ने कहा कि आंतरिक सत्संग से मुक्ति मिलती है और बाह्य सत्संग से ध्यान-भजन करने की प्रेरणा मिलती है. महर्षि संतसेवी बाबा के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित सत्संग में गाजियाबाद से सरोज कारीवाल, गोविंद कारीवाल, सुपौल परसागढ़ी के अभिनंदन बाबा, पूर्णिया के शारदानंद यादव, लत्तीपुर के गोविंद मंडल समेत सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >