भागलपुर : न्यायालय प्रशासन ने सीजेएम कोर्ट से सृजन घोटाले से जुड़ी 11 अलग-अलग केसों की प्राथमिकी व उससे जुड़ी केस डायरी का रिकॉर्ड सीबीआइ की विशेष अदालत को भेज दिया. यह सभी केस सृजन समिति, कल्याण, डीआरडीए व नजारत की चौथी दर्ज प्राथमिकी के कागजात के अतिरिक्त सात प्रखंड के बीडीओ द्वारा दर्ज प्राथमिकी रिपोर्ट व कोर्ट की कार्रवाई के सारे रिकॉर्ड शामिल थे.
सीबीआइ की विशेष अदालत गये सृजन घोटाले के 11 केस
भागलपुर : न्यायालय प्रशासन ने सीजेएम कोर्ट से सृजन घोटाले से जुड़ी 11 अलग-अलग केसों की प्राथमिकी व उससे जुड़ी केस डायरी का रिकॉर्ड सीबीआइ की विशेष अदालत को भेज दिया. यह सभी केस सृजन समिति, कल्याण, डीआरडीए व नजारत की चौथी दर्ज प्राथमिकी के कागजात के अतिरिक्त सात प्रखंड के बीडीओ द्वारा दर्ज प्राथमिकी […]

यह है चार विभागों से दर्ज केस
1. सबौर के प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सुशील कुमार ने 23 अगस्त 2017 को सृजन महिला विकास सहयोग समिति के विभिन्न पद धारक रजनी प्रिया सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
2. कल्याण विभाग के पूर्व प्रभारी पदाधिकारी अपूर्व कुमार मधुकर ने 23 अगस्त 2017 को बैंक ऑफ बड़ौदा व इंडियन बैंक सहित सृजन समिति के पद धारकों के खिलाफ 115 करोड़ रुपये की अवैध निकासी का मामला दर्ज कराया था.
3. डीआरडीए के पूर्व प्रभारी पदाधिकारी अपूर्व कुमार मधुकर ने 57 करोड़ रुपये की प्राथमिकी बैंक ऑफ बड़ौदा व इंडियन बैंक सहित सृजन समिति के पद धारकों के खिलाफ दर्ज करायी थी.
4. नजारत के पूर्व प्रभारी पदाधिकारी जितेंद्र प्रसाद साह ने चौथी प्राथमिकी में करीब 22 करोड़ रुपये का बैंक ऑफ बड़ौदा व इंडियन बैंक सहित सृजन समिति के पद धारकों के खिलाफ दर्ज कराया था.