अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं, 75% अटेंडेंस जरूरी बिना पढ़े पास नहीं होने देंगे

भागलपुर : भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में गुरुवार को प्राचार्य आवास पर छात्रों के हंगामे के बाद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग हरकत में आया. शुक्रवार शाम को विभाग की प्रधान सचिव हरजोत कौर और निदेशक अतुल सिन्हा कॉलेज परिसर में पहुंच कर विवाद को सुलझाने का प्रयास किया. अधिकारियों ने बारी-बारी से कॉलेज के शिक्षक और […]

भागलपुर : भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में गुरुवार को प्राचार्य आवास पर छात्रों के हंगामे के बाद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग हरकत में आया. शुक्रवार शाम को विभाग की प्रधान सचिव हरजोत कौर और निदेशक अतुल सिन्हा कॉलेज परिसर में पहुंच कर विवाद को सुलझाने का प्रयास किया.
अधिकारियों ने बारी-बारी से कॉलेज के शिक्षक और छात्रों से मामले को लेकर लंबी पूछताछ की. शिक्षकों ने जहां छात्रों पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाया. वहीं छात्रों ने प्राचार्य समेत अन्य शिक्षकों पर तानाशाही करने की बात कही. बंद कमरे में शिक्षकों के साथ दो घंटे तक चली बैठक के बाद बारी जब छात्रों की आयी, तो सभी छात्रों को परिसर में खड़ा कर प्रधान सचिव ने बारी-बारी से विवाद का कारण पूछा.
कतार में खड़े कई छात्रों ने मामले से अपना पल्ला झाड़ लिया. हालांकि प्रधान सचिव ने कहा कि, दोषियों पर हर हाल में कार्रवाई की जायेगी. वहीं निदेशक अतुल सिन्हा ने बताया कि सरकार किसी भी हालत में अनुशासन हीनता बर्दाश्त नहीं करेगी. एमआइटी मुजफ्फरपुर की तरह बीसीइ के दोषी छात्रों पर कार्रवाई की जा रही है. 11 छात्रों पर केस दर्ज कर दिया गया है. इनके साथ डीएम अतुल सिन्हा और एसएसपी आशीष भारती भी मौजूद थे.
75 प्रतिशत उपस्थिति नहीं तो परीक्षा में शामिल नहीं
निदेशक ने बताया कि सरकार ने टेक्निकल एजुकेशन में बदलाव लाने के लिए कमर कस ली है. इंजीनियरिंग कॉलेज और पॉलिटेक्निक कॉलेज में एक हजार शिक्षकों की बहाली की गयी है. अब नियमित और योग्य शिक्षकों का रोना कोई कॉलेज प्रबंधन नहीं रो सकता. उन्होंने कहा कि छात्रों को हर हाल में 75 प्रतिशत अटेंडेंस पूरा करना होगा. नहीं तो परीक्षा नहीं देने दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि छात्र और शैक्षणिक संस्थानों के बीच साइकोलॉजिकल वार चल रहा है. छात्र शैक्षणिक संस्थानों पर अपना नियम थोपना चाहते हैं. ऐसा नहीं चलने वाला है.
किस मिट्टी के बने हैं बच्चे, चेंज स्वीकार नहीं कर रहे
प्रधान सचिव हरजोत कौर ने बताया कि किस मिट्टी के बने हैं बच्चे, चेंज को स्वीकार नहीं कर रहे हैं. बिना टेस्ट दिये अच्छे नंबर के लिए कॉलेज पर दबाव बनाते हैं. उन्होंने बताया कि छात्रों ने बातचीत में कई बातें ऐसी कहीं जो उनके कार्यक्षेत्र से बाहर है. बीसीइ के छात्रों ने बीते सप्ताह प्राचार्य पर परीक्षा तिथि आगे बढ़ने का दबाव बनाया है. अब हर सोमवार को टेस्ट लिया जायेगा. इस नियम को सख्ती से लागू किया जा रहा है.
14 सितंबर तक बंद रहेंगे कॉलेज और हॉस्टल:
इधर, बीसीइ के प्राचार्य डॉ निर्मल कुमार ने बताया कि, घटना के बाद 14 सितंबर तक कॉलेज को बंद कर दिया गया है. वहीं सभी छात्रों को इस तिथि तक हॉस्टल खाली करने का निर्देश दिया गया है.
कॉलेज में बेहतर वातावरण व पढ़ाई का माहौल हो, इसके लिए एसएसपी के साथ वहां गये थे. जब तक कॉलेज के अंदर विधि व्यवस्था में सुधार नहीं हो जाता है, तब तक पुलिस कैंप करेगी. छात्रों से उनकी समस्याओं व अन्य विषयों पर बातचीत हुई. भरोसा दिया कि अगर निर्दोष छात्र के खिलाफ केस हो गया है, तो जांच के बाद संबंधित नाम को हटा दिया जायेगा. सभी को अनुशासन में रह कर पढ़ाई करने के लिए कहा गया है.
प्रणव कुमार, डीएम, भागलपुर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >