स्कूल की बच्चियों से छेड़खानी करने वाला युवक जब चढ़ा अभिभावकों के हत्थे, उसके बाद...

भागलपुर : बिहार के भागलपुर में बड़ी पोस्ट ऑफिस के समीप माउंट असीसी स्कूल के बाहर सोमवार को स्कूल से निकलने वाली बच्चियों से छेड़खानी करने वाला मनचला अभिभावकों के हत्थे चढ़ गया. अभिभावकों ने उक्त युवक की धुनाई कर युवक को बड़ी पोस्ट ऑफिस के समीप खड़े ट्रैफिक पुलिस को सौंप दिया. पहले युवक […]

भागलपुर : बिहार के भागलपुर में बड़ी पोस्ट ऑफिस के समीप माउंट असीसी स्कूल के बाहर सोमवार को स्कूल से निकलने वाली बच्चियों से छेड़खानी करने वाला मनचला अभिभावकों के हत्थे चढ़ गया. अभिभावकों ने उक्त युवक की धुनाई कर युवक को बड़ी पोस्ट ऑफिस के समीप खड़े ट्रैफिक पुलिस को सौंप दिया. पहले युवक को हिरासत में लेकर पहले जोगसर थाना पहुंचे. तिलकामांझी थाना क्षेत्र की घटना होने की वजह से उसे तिलकामांझी पुलिस को सौंप दिया. आक्रोशित अभिभावकों का गुस्सा थाना पहुंचकर भी शांत नहीं हुआ. शर्मनाक हरकत करने वाले युवक को अभिभावक को उन्हें सौंपने की बात कहते रहे.

घटना सोमवार दोपहर करीब दो बजे की है. जब माउंट स्कूल में छुट्टी के बाद बच्चे स्कूल के गेट से बाहर निकल रहे थे. इसी दौरान पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली कुछ बच्चियां जैसे ही स्कूल परिसर से बाहर निकली वहां मौजूद एक युवक भीड़ का फायदा उठा बच्चियों के पीछे पीछे चलने लगा और उन्हें बैड टच करने लगा. यह देख दो बच्चियों ने रोना शुरू कर दिया. जब तक अभिभावकों को मामला समझ में आता उक्त युवक वहां से बड़ी पोस्ट ऑफिस की तरफ भागा.

अभिभावकों ने उसे खदेड़ कर बड़ी पोस्ट ऑफिस के पास पकड़ लिया. उसे पकड़ते ही मौके पर काफी भीड़ जुट गयी, जिन्होंने युवक की मौके पर ही धुनाई कर दी. बड़ी पोस्ट ऑफिस के पास मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जोगसर थाना पहुंच गये. जहां से उसे तिलकामांझी थाना लाया गया. पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम संदीप कुमार, पिता गोविंद शर्मा और पता खलीफाबाग चौक के पास बताया.

पिछले दो महीनों ने स्कूल से निकलने वाली बच्चियों को करता था बैड टच
थाना पहुंचे अभिभावकों ने बताया कि पिछले दो महीनों से स्कूल की चौथी और पांचवीं में पढ़ने वाली कुछ बच्चियां ऐसी हरकत करने वाले युवक की शिकायत कर रही थी. पर युवक कभी भी पकड़ा नहीं जाता था. उन्होंने बताया कि उक्त युवक 8-10 साल की बच्चियों को अपना शिकार बनाता था. दो दिन पूर्व भी एक बच्ची ने ऐसी हरकत करने वाले युवक की शिकायत अपने अभिभावकों से की थी.

अाक्रोशित युवकों का नहीं थम रहा था गुस्सा
बड़ी पोस्ट ऑफिस के पास युवक के अभिभावकों के हत्थे चढ़ते ही वहां दर्जनभर से अधिक अभिभावकों की भीड़ इकट्ठा हो गयी, जिन्होंने युवक की धुनाई कर दी. उक्त युवक की शिकायत लेकर करीब पांच बच्चों के परिजन भी थाना पहुंचे थे. जहां उनका गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा था. अभिभावक पुलिस से बार बार आरोपित युवक को उन्हें सौंपने की गुहार लगाते रहे. वहीं परिजनों के साथ पीड़ित दो बच्चियां भी थाना पहुंची थी, जिन्होंने पुलिस के सामने उक्त युवक की पहचान की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

bhagalpur news. किराये के कमरे में युवती ने दुपट्टे से फंदा लगा कर की आत्महत्या

यह भी पढ़ें >