हज का अरकान आज से, मीना पहाड़ी के लिए रवाना

भागलपुर : मक्का में रविवार को चार दिनों के लिए हज का अरकान शुरू होगा. भागलपुर समेत दुनिया भर के हाजी मीना पहाड़ी पहुंच जायेंगे. भागलपुर के 250 हज यात्रियों ने मीना जाने की तैयारी कर ली है. इससे पहले हज यात्री मदीना में थे. शैतान रूपी टीला पर मारेंगे कंकड़ : हज यात्री बुनकर […]

भागलपुर : मक्का में रविवार को चार दिनों के लिए हज का अरकान शुरू होगा. भागलपुर समेत दुनिया भर के हाजी मीना पहाड़ी पहुंच जायेंगे. भागलपुर के 250 हज यात्रियों ने मीना जाने की तैयारी कर ली है. इससे पहले हज यात्री मदीना में थे.

शैतान रूपी टीला पर मारेंगे कंकड़ : हज यात्री बुनकर प्रतिनिधि मो इबरार अंसारी ने बताया कि 45 दिनों की हज यात्रा में चार दिनों का कैंप मुश्किल भरा होता है, जो रविवार को शुरू होगा. इस दौरान शैतान रूपी टीला पर कंकड़ मारेंगे. मीना पहाड़ी के समीप कैंप रहेगा. इस चार दिनों के दौरान मारवा सफा पहाड़ी के एक किलोमीटर राउंड पर सात बार चक्कर लगायेंगे. यहां पर सुई जैसा नुकीला पत्थर है. इसके बाद यहां भीड़ के कारण भगदड़ का भी सामना हो सकता है. फिर वहां से मक्का आयेंगे और हज होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >