शिक्षकों की मारपीट से परेशान तीन बच्चे हुए थे फरार, कैंप जेल के पास पुलिस ने पकड़ा

भागलपुर : मुजफ्फरपुर और भागलपुर में बाल गृह व बालिका गृह में यौन शोषण और मारपीट की खबरें अभी शांत भी नहीं हुई थीं कि, भागलपुर के ही तिलकामांझी स्थित एक आवासीय सरकारी स्कूल में रहने वाले बच्चों के साथ मारपीट का मामला सामने आ गया. शिक्षकों की मारपीट से परेशान होकर आवासीय विद्यालय के […]

भागलपुर : मुजफ्फरपुर और भागलपुर में बाल गृह व बालिका गृह में यौन शोषण और मारपीट की खबरें अभी शांत भी नहीं हुई थीं कि, भागलपुर के ही तिलकामांझी स्थित एक आवासीय सरकारी स्कूल में रहने वाले बच्चों के साथ मारपीट का मामला सामने आ गया. शिक्षकों की मारपीट से परेशान होकर आवासीय विद्यालय के बच्चे वहां से भाग निकले.
विद्यालय प्रशासन ने इस बात की सूचना पुलिस को नहीं दी थी. घटना शुक्रवार सुबह 9 बजे की है, जब तिलकामांझी के न्यू विक्रमशिला कॉलोनी से सटे महादलित टोला स्थित श्रीमति पद्मावती ठाकुराइन मध्य विद्यालय (पीटी मध्य विद्यालय) के आवासीय विशेष प्रशिक्षण केंद्र के तीन बच्चे स्कूल के दौरान ही फरार हो गये थे. इस बात की सूचना पुलिस को देने के बदले स्कूूल प्रबंधन खुद ही बच्चों की खोजबीन में जुट गया. जिसके बाद तिलकामांझी पुलिस की रात्रि गश्ती दल ने लावारिस अवस्था में स्कूल के हॉस्टल से फरार तीन बच्चों समेत पांच बच्चों को कैंप जेल के पास देखा. पुलिस को देखते ही पांचों बच्चे भागने लगे. जिसके बाद पुलिस ने उन्हें खदेड़कर पकड़ लिया.
पांचों बच्चे 11 से 14 वर्ष की उम्र के हैं. हॉस्टल के अलावा जिन बच्चों को बरामद किया गया है, उनमें से एक बच्चा पीटी मध्य विद्यालय के ही दूसरी कक्षा का छात्र है. जबकि एक अन्य ने कुछ वर्ष पहले ही अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी. बच्चों ने पूछताछ में आवासीय विद्यालय और स्कूल में शिक्षकों द्वारा मारपीट किये जाने की शिकायत की. तिलकामांझी थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि, बच्चों की बरामदगी के बाद इस बात की सूचना वरीय अधिकारियों को दी गयी थी.
जिसके बाद मामले में जांच कमेटी का गठन किया गया है. बच्चों के बयान पर ही आवासीय विद्यालय प्रबंधन पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उधर विद्यालय के प्राचार्य विनय कुमार ने बताया कि फरार होने वाले उक्त तीनों बच्चे पहले भी अपने घर से भागते रहे हैं. उनके भागने की सूचना उनके अभिभावकों को दी गयी थी. इसलिये पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी.
शौच के बहाने निकले थे बच्चे पहले तल से रेलिंग फांदकर हुए थे फरार. बता दें कि पीटी मध्य विद्यालय स्थित आवासीय विशेष प्रशिक्षण केंद्र में रहने वाले 41 बच्चों का जिम्मा तीन शिक्षकों को दिया गया है. जिनमें सोनू कुमार, संजीव कुमार और संतोष कुमार शामिल हैं. उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह स्कूल के दौरान तीन बच्चे शौचालय जाने की बात कहकर अपनी कक्षा से निकले थे. वहीं पहले तल पर बरामदे की रेलिंग फांदकर वह दूसरे घर की छत पर कूदे और फिर वहां से फरार हो गये.
सिटी डीएसपी ने प्राचार्य से की पूछताछ
बच्चों की बरामदगी के बाद तिलकामांझी थाना अध्यक्ष ने शनिवार सुबह बरामद छात्रों के स्कूूल के प्राचार्य से संपर्क कर, पूरी घटना की जानकारी लेकर इस बात की सूचना एसएसपी को दी. एसएसपी के निर्देश पर सिटी डीएसपी राजवंश सिंह को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा. जिसके बाद शनिवार दोपहर तिलकामांझी थाना पहुंच सिटी डीएसपी ने बच्चों और स्कूल के प्राचार्य से पूछताछ की. वहीं मामला जिला प्रशासन के संज्ञान में आने के बाद मामले में जिला बाल कल्याण समिति (सीडब्लूसी) पदाधिकारी की अध्यक्षता में बोर्ड का गठन किया गया. जिसमें तिलकामांझी थाना के सीडब्लूओ एसआइ पीएन राय समेत चाइल्डलाइन और जिला प्रशासन के कई पदाधिकारी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

bhagalpur news. किराये के कमरे में युवती ने दुपट्टे से फंदा लगा कर की आत्महत्या

यह भी पढ़ें >