जयकारों के साथ मौसी के घर पहुंचे भगवान जगन्नाथ

भागलपुर : शहर के विभिन्न स्थानों नया बाजार स्थित जगन्नाथ मंदिर, गिरधारी साह हाट व बड़ी बाटा समीप मंदिर से शनिवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली गयी. जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा का स्वागत किया. भगवान जगन्नाथ को मौसी के घर पहुंचा कर कार्यक्रम का समापन हुआ. सात […]

भागलपुर : शहर के विभिन्न स्थानों नया बाजार स्थित जगन्नाथ मंदिर, गिरधारी साह हाट व बड़ी बाटा समीप मंदिर से शनिवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली गयी. जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा का स्वागत किया. भगवान जगन्नाथ को मौसी के घर पहुंचा कर कार्यक्रम का समापन हुआ. सात दिन के बाद फिर रथयात्रा कर भगवान जगन्नाथ अपने घर लौट जायेंगे.
गाजे-बाजे के साथ निकली रथयात्रा : नयाबाजार स्थित जगन्नाथ मंदिर से रथ पर भगवान जगन्नाथ जी को लाइट बत्ती व फूलों से सजा कर विधिवत पूजन कर आसीन किया गया. गाजे-बाजे के साथ भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गयी. पंडित समीर मिश्रा एवं पंडित सौरभ मिश्रा के नेतृत्व में शोभायात्रा नयाबाजार से कोतवाली चौक, स्टेशन चौक, सूजागंज, खलीफाबाग, खरमनचक, दीपनगर, बूढ़ानाथ चौक होते हुए फिर मंदिर में आकर पूरी हुई.
रथ के साथ चलने वाले श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ का जयकारा कर रहे थे. रथयात्रा का संचालन मंदिर के पुजारी समीर मिश्रा ने किया. शोभायात्रा में आनंद कुमार, कैलाशनाथ वाजपेयी, प्रो ब्रजकिशोर चौबे, प्रेमानंद झा, चंद्रशेखर पांडेय, नभय चौधरी, संगीता तिवारी, नीरज तिवारी शामिल हुए.
बाटा गली की रथ यात्रा: इधर बाटा गली स्थित मंदिर से रथयात्रा निकल कर वेराइटी चौक, खलीफाबाग, खरमनचक, दीपनगर, बूढ़ानाथ चौक, नयाबाजार, स्टेशन चौक होते हुए फिर मंदिर पहुंच कर पूरी हुई. इससे पहले भगवान की आरती हुई. रथयात्रा में सेवायत सुशील कुमार मिश्रा, मुकेश मिश्रा, राकेश मिश्रा समेत सौ से अधिक श्रद्धालु शामिल थे.
गिरधारी साह हाट की रथयात्रा में गूंजा जयकारा: गिरधारी साह हाट की रथयात्रा हाट स्थित मंदिर परिसर से निकाली गयी, जो स्टेशन चौक, मुख्य बाजार व आसपास क्षेत्रों में घुमाकर मंदिर में पूरी हुई. रथयात्रा का नेतृत्व राजीव तिवारी ने किया. कार्यक्रम में संजय साह, अनुराग राज, रोशन, रंजीत तिवारी, शुभांगी, सम्राज्ञी, नैना, कल्याण, स्वाति आदि शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >