कचहरी चौक के समीप मॉल के बेसमेंट में लगी आग

भागलपुर : तिलकामांझी थाना क्षेत्र के कचहरी चौक के समीप एक शॉपिंग मॉल के बेसमेंट में रविवार सुबह शार्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लग गयी. मॉल के सारे कमरे बंद होने की वजह से आग केवल बेसमेंट में ही सिमट कर रह गयी और सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने फौरन आग पर […]

भागलपुर : तिलकामांझी थाना क्षेत्र के कचहरी चौक के समीप एक शॉपिंग मॉल के बेसमेंट में रविवार सुबह शार्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लग गयी. मॉल के सारे कमरे बंद होने की वजह से आग केवल बेसमेंट में ही सिमट कर रह गयी और सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने फौरन आग पर काबू पा लिया. मॉल संचालकों के अनुसार घटना में उन्हें ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है.
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे मॉल के बाहर तैनात गार्ड ने बेसमेंट से अचानक धुंआ निकलता देखा. जिसके बाद इस बात की सूचना उसने मॉल संचालक को दी. मॉल संचालकों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को इस बात की जानकारी दी और मौके पर पहुंचकर आग लगे बेसमेंट का दरवाजा खोला. बेसमेंट के आग लगे सेक्शन के दरवाजे को जब खोला गया तो देखा कि, जिस कमरे में मॉल का सारा स्क्रैप माल रखा जाता था, उसमें से ही आग की लपटें निकल रही थीं. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने मिलकर आधे घंटे के भीतर ही आग पर काबू पा लिया. मौजूद अफसरों ने आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >