प्रधान सचिव को मेयर ने सौंपा ज्ञापन, बोलीं-सरकारी नियमों को ताक पर रख नगर आयुक्त करते हैं काम

भागलपुर : भागलपुर में समीक्षा बैठक में भाग लेने आये प्रधान सचिव से मेयर सीमा साहा ने निगम सभागार में मिलकर उनका बुके देकर स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने प्रधान सचिव को नगर आयुक्त के खिलाफ एक ज्ञापन भी सौंपा. मेयर ने अपने ज्ञापन में कहा है कि, नगर आयुक्त श्याम बिहारी मीणा का कार्यकलाप […]

भागलपुर : भागलपुर में समीक्षा बैठक में भाग लेने आये प्रधान सचिव से मेयर सीमा साहा ने निगम सभागार में मिलकर उनका बुके देकर स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने प्रधान सचिव को नगर आयुक्त के खिलाफ एक ज्ञापन भी सौंपा. मेयर ने अपने ज्ञापन में कहा है कि, नगर आयुक्त श्याम बिहारी मीणा का कार्यकलाप नगर निगम के साथ-साथ जनहित के खिलाफ है. इसके लिए मेयर ने ज्ञापन में कई उदाहरण दिये हैं.
सचिव ने पदाधिकारियों से ली जानकारी
समीक्षा बैठक में प्रधान सचिव ने नगर आयुक्त श्याम बिहारी मीणा, एजेंसी, बुडको, जल पर्षद के कार्यपालक अभियंता, स्मार्ट सिटी की योजना तैयार कर रही पीडीएमसी व सिटी मैनेजर समेत कई पदाधिकारियों से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने बुडकाे के अधिकारियों समेत बैठक में भाग लेने गये पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये.
सफाई कर्मियों ने भी रखी अपनी मांग
आंबेडकर दलित सफाई कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने बुके देकर प्रधान सचिव का स्वागत किया. इस दौरान कर्मियों ने अपनी-अपनी मांगों का पत्र प्रधान सचिव को सौंपा. संघ के उपाध्यक्ष चंदन हरि ने स्थायी करण व वेतन बढ़ाने की बात कही. वहीं संघ के अध्यक्ष लड्डू हरि ने भी सफाई कर्मियों की समस्या को ले अपनी बात रखी. प्रतिनिधि मंडल में संघ के सचिव ललन कुमार हरि व अन्य सफाई कर्मी मौजूद थे.
सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम
निगम में आपसी खींचतान का असर शनिवार को प्रधान सचिव की होने वाली बैठक में भी दिखा. बैठक के पहले निगम परिसर के बाहर बज्र वाहन ताे निगम परिसर में हथियारबंद जवान और पुलिस अधिकारी की नियुक्ति की गयी थी. प्रधान सचिव के निगम आने के पहले सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद सिटी डीएसपी राजवंश सिंह ने संभाली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >