भागलपुर : तीन लोगों की हत्‍या से हिला भागलपुर, दहशत में लोग

भागलपुर : जिले में अलग-अलग जगहों पर तीन लोगों की हत्या कर दी गयी. हत्या के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया. घटना के बाद पुलिस पहुंची और छानबीन शुरू कर दी. सन्हौला थाना क्षेत्र के बेलगड़िया व बखड्डा गांव के बीच स्थिति हसन तालाब के पास रविवार की रात कमालपुर के […]

भागलपुर : जिले में अलग-अलग जगहों पर तीन लोगों की हत्या कर दी गयी. हत्या के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया. घटना के बाद पुलिस पहुंची और छानबीन शुरू कर दी. सन्हौला थाना क्षेत्र के बेलगड़िया व बखड्डा गांव के बीच स्थिति हसन तालाब के पास रविवार की रात कमालपुर के मो इफ्तेखार (35) की चाकू घोंप कर हत्या कर दी गयी.
हत्या आरोपित मो सबूल को इफ्तेखार ने सात साल पहले अपने भाई की हत्या के लिए सुपारी दी थी और वह इस हत्या के प्रयास में जेल भी जा चुका था, लेकिन जेल बाहर निकले के बाद भी जब इफ्तेखार ने सुपारी के पैसे उसे नहीं दिये, तो मो सबूल ने इफ्तेखार की ही हत्या कर दी. मामले में कार्रवाई करते हुए एसएसपी के निर्देश पर एसडीपीओ कहलगांव के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. देर शाम तक मामले के तीन नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया.
चार लोगों ने मिल कर पहले किया गैंगरेप, फिर मार डाला
बिहपुर-जमालपुर पंचायत के जमालपुर वार्ड नंबर तीन स्थित पुरानी धर्मशाला के बरामदे पर एक महिला (35) की हत्या कर दी गयी. कहा जा रहा है कि तीन-चार अज्ञात लोगों ने बहला-फुसला कर एक महिला को धर्मशाला तक लाया, उसके साथ गैंग रेप किया और फिर उसकी हत्या कर दी. वैसे यह बात पुलिस की तफ्तीश के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा. महिला का शव जहां मिला वह जगह रेलवे स्टेशन के महज 200 मीटर की दूरी पर थी. प्रखंड के कई गांवों के लोगों ने महिला की लाश को देखा, लेकिन उसकी पहचान नहीं कर सके.
जमीन विवाद में एक की हत्या
भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर के गनौल रिंग बांध के पास चरित्र शर्मा के फूस का घर बना रहे मजदूर सत्तन यादव उर्फ सत्य नारायण यादव (55) की बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. घटना का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. घटना में शातिर सिंटू यादव का नाम सामने आया है. सिंटू कुछ दिन पूर्व ही जेल से जमानत पर बाहर आया है और सिंटू से ही मृतक के परिवार का जमीन विवाद चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

bhagalpur news. किराये के कमरे में युवती ने दुपट्टे से फंदा लगा कर की आत्महत्या

यह भी पढ़ें >