लॉ के परीक्षा में छूट नहीं देने पर परीक्षार्थी कर रहे हैं कुछ इस तरह की हरकत, पढ़ें

भागलपुर : तिलका मांझी भागलपुर विवि के बहुद्देशीय प्रशाल में चल रही लॉ परीक्षा के दूसरी पाली में छात्रों ने हंगामा किया. कुछ देर के लिए परीक्षा हॉल में अफरा-तफरी का माहौल मचा रहा. केंद्राधीक्षक ने बताया कि कॉपी जमा करने के बाद परीक्षार्थी दोबारा कॉपी देखने की मांग कर रहे थे. वीक्षक से कॉपी […]

भागलपुर : तिलका मांझी भागलपुर विवि के बहुद्देशीय प्रशाल में चल रही लॉ परीक्षा के दूसरी पाली में छात्रों ने हंगामा किया. कुछ देर के लिए परीक्षा हॉल में अफरा-तफरी का माहौल मचा रहा. केंद्राधीक्षक ने बताया कि कॉपी जमा करने के बाद परीक्षार्थी दोबारा कॉपी देखने की मांग कर रहे थे. वीक्षक से कॉपी छीनने का प्रयास कर रहे थे. खींचतान के दौरान एडमिट कार्ड फट गया. हालांकि जिस तरह से बताया जा रहा है. एडमिट कार्ड मामूली रूप से फटा है. छात्रों मामले को तूल देने का प्रयास कर रहे है. ज्ञात हो कि परीक्षा के पहले दिन लॉ के छात्रों ने परीक्षा में छूट नहीं दिये जाने पर हंगामा किया था.

परीक्षा दे रहे छात्रों ने बताया कि परीक्षा का समय समाप्त होने को था. एक छात्र ने वीक्षक को कॉपी जमा कर दिया. फिर दोबारा कॉपी पर लिखने की मांग कर रहा था. वीक्षक ने कॉपी नहीं दिया. छात्र व वीक्षक के बीच कॉपी को लेकर खींचतान होने लगा है. इसी क्रम में उस छात्र का एडमिट कार्ड फट गया. एडमिट कार्ड फटने से छात्र आक्रोशित हो गया. हंगामा करने लगा. हालांकि मौके पर पहुंचे केंद्राधीक्षक ने मामला को शांत कराया. इसके बात बचे समय की परीक्षा संपन्न कराया गया.

केंद्राधीक्षक प्रो राम प्रवेश सिंह ने बताया कि नियमानुसार एक बार कॉपी जमा होने के बाद दोबारा देने का प्रावधान नहीं है. परीक्षार्थियों को इस बात को समझने की जरूरत है. परीक्षार्थी वीक्षक पर जरूरत से ज्यादा दबाव बनाते है. परीक्षा नियमानुसार लिए जा रहे है. परीक्षा कदाचार मुक्त कराया जा रहा है. परीक्षार्थी चाहते है कि उन्हें छूट दी जाये. यह संभवन नहीं है. उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी कहते है कि कुछ विषय की क्लास नहीं हुई है. पूछे जा रहे प्रश्न सिलेबस से बाहर है. ऐसे में छात्रों को परीक्षा में छूट दी जाये. उन्होंने बताया कि पूरे मामले को लेकर विवि प्रशासन से भी शिकायत करेंगे.

यह भी पढ़ें-
बिहार कैबिनेट का फैसला : एससी-एसटी छात्रों के खातों में जायेगी छात्रवृत्ति की राशि

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >