बिहार : नालंदा और सुल्तानगंज में हुए अलग-अलग सड़क हादसे में 2 की मौत 90 लोग घायल

भागलपुर / नालंदा : सुलतानगंज-देवघर मुख्य मार्ग पर कमराय चौक के पास शुक्रवार की सुबह करीब 7:20 बजे बस व ट्रक में भीषण टक्कर हो गयी. इस हादसे में बस चालक की मौत हो गयी और बस पर सवार सभी 70 यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गये. बस की सभी सीटें उखड़ कर क्षतिग्रस्त […]

भागलपुर / नालंदा : सुलतानगंज-देवघर मुख्य मार्ग पर कमराय चौक के पास शुक्रवार की सुबह करीब 7:20 बजे बस व ट्रक में भीषण टक्कर हो गयी. इस हादसे में बस चालक की मौत हो गयी और बस पर सवार सभी 70 यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गये. बस की सभी सीटें उखड़ कर क्षतिग्रस्त हो गयीं. यात्रियों में चीख-पुकार मचने लगी. ट्रक चालक मौके से फरार हो गया.

हादसे की खबर मिलते ही पास के कमराय व अन्य गांवों के लोग और सुलतानगंज व असरगंज थाने की पुलिस पहुंची. सभी ने मिलकर बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला. इसके बाद सभी को सुलतानगंज रेफरल अस्पताल के अलावा असरगंज, तारापुर व संग्रामपुर इलाज के लिए पहुंचाया. बस चालक जिलेबिया मोड़ के लेटवा गांव निवासी मनोज यादव की इलाज के दौरान मौत हो गयी.

बस से घायलों को निकाले जाने के दौरान देवघर-सुलतानगंज मुख्य मार्ग करीब तीन घंटे तक जाम रहा. वाहनों का आवागमन ठप हो गया. हादसे का कारण कुहासा और ओवरटेकिंग बताया जा रहा है. बताया जाता है कि बस चालक ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था. सुलतानगंज थाने के थानाध्यक्ष एसके सिंह ने छानबीन की. थाना के अनि दिलीप कुमार सिंह ने बस व ट्रक को कब्जे में कर थाना लाया.
– घायलों की सूची
1. बबलू झा,बस कंडक्टर,40 वर्ष, धौरी, राजपुर,बांका
2. गायत्री कुमारी, हवेली खड़गपुर,मुंगेर.
3. मौजी लाल साह, मोतिहारी, पटना
4. मुन्नी देवी, पंखा टोली, भागलपुर
5. विमल यादव, तिलकपुर, सुलतानगंज
6. अरूण तांती, पानी टंकी, मिर्जापुर, सुलतानगंज.
7. सोनी देवी
8. टिंकू कुमारी
9. राघत कुमार, 5 वर्ष
10. स्नेहा कुमारी, 6 वर्ष
11. नवल किशोर शर्मा
12.चकतरनी, शंभूगंज, बांका.
13. भागवत साह, 60 वर्ष
14. गीता देवी, 55 वर्ष, असरगंज
15. अजय राय, 38 वर्ष, टेटियाबंपर, मुंगेर.

वहीं दूसरी ओर नालंदा जिले में हिलसा थाना क्षेत्र के चमर बिगहा गांव के पास यात्रियों से भरी मिनी बस गहरी खाई में पलट गयी. इस हादसे में एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि 20 के करीब यात्री जख्मी हो गए. मृतक यात्री का नाम प्रसादी महतो है जो रिटायर्ड शिक्षक हैं. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि आकाश नामक मिनी बस हिलसा से पटना के पभेड़ी बाजार जा रही थी, तभी हिलसा के चमर बिगहा के पास बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गयी. घटना के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. घटना के बाद पुलिस ने चार लोगों को चिंता जनक हालत में इलाज के लिये पटना भेज दिया हैं जबकि अन्य को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यह भी पढ़ें-
बिहार : समस्तीपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, अपराधी फरार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >