बंदर छज्जे पर कूदा और कुछ इस तरह चली गयी महिला की जान, पढ़ें

भागलपुर : सदर हॉस्पिटल मुंगेर में लैब टेक्निशियन पद पर कार्यरत एक महिला सजौर थानाक्षेत्र के सजौर हाट में अपने बड़े भाई के श्राद्ध कर्म में सपरिवार शामिल होने के लिए आयी थी. गुरुवार की सुबह वह अपने अपने भाई के मकान के छज्जे के नीचे खड़ी थी. अचानक कहीं से बंदर आया और छज्जे […]

भागलपुर : सदर हॉस्पिटल मुंगेर में लैब टेक्निशियन पद पर कार्यरत एक महिला सजौर थानाक्षेत्र के सजौर हाट में अपने बड़े भाई के श्राद्ध कर्म में सपरिवार शामिल होने के लिए आयी थी. गुरुवार की सुबह वह अपने अपने भाई के मकान के छज्जे के नीचे खड़ी थी. अचानक कहीं से बंदर आया और छज्जे पर छलांग लगाते हुए निकल गया. बंदर के कूदने से छज्जा टूटा और सीधा महिला के सिर पर गिरा. छज्जा गिरने से गंभीर रूप से घायल हुई महिला को इलाज के लिए सीधे मायागंज हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मौके पर पहुंची बरारी पुलिस ने परिजनों का बयान लेने के बाद लाश का पोस्टमार्टम कराया. मुंगेर जिले के मुंगेर थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी निवासी विरेंद्र कुमार साह की पत्नी किरन देवी (50 वर्ष) सदर हॉस्पिटल मुंगेर में लैब टेक्निशियन पद पर साल 2005 से कार्यरत थी. वह बुधवार को अपने बड़े भाई श्याम सुंदर साह की मौत पर आयोजित श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए सपरिवार आयी हुई थी. किरन देवी के दूसरे नंबर के बड़े भाई उपेंद्र प्रसाद साहा निवासी सजौर हाट थाना सजौर ने बताया कि किरन देवी गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे उनके मकान के दरवाजे पर खड़ी थी.

उसी समय उनके मकान के दूसरे तल पर बने छज्जे पर एक बंदर कूद गया, जिससे छज्जा टूट गया. छज्जा का आंशिक हिस्सा नीचे खड़ी उनकी बहन किरन देवी के सिर पर जा गिरा. छज्जा गिरने से किरन देवी के सिर में गंभीर चोट लगी. गंभीरावस्था में उसे इलाज के लिए सुबह 10.30 बजे पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही मौके पर बरारी पुलिस पहुंची और परिजनों का बयान लिया. बाद में पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम कराया फिर लाश को परिजनों को सौंप दिया.

यह भी पढ़ें-
बिहार : नवादा संत कुटीर आश्रम में 3 साध्वियों से रेप, सूबे में मचा हड़कंप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >