सृजन घोटाला : कहलगांव में 13 करोड़ का फर्जीवाड़ा, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन बैंक व सृजन को बनाया गया आरोपित

कुल 1200 करोड़ से अधिक के हुए हैं घोटालेकुल 19 मुकदमे सृजन मामले में हो चुके हैं दर्जअब तक 12 आरोपित गिरफ्तारसृजन की सचिव रजनी प्रिया हैं फरार भागलपुर / कहलगांव : सृजन महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड द्वारा फर्जीवाड़े की राशि बढ़ती ही जा रही है. गुरुवार को कहलगांव प्रखंड कार्यालय के बैंक खाते […]

कुल 1200 करोड़ से अधिक के हुए हैं घोटाले
कुल 19 मुकदमे सृजन मामले में हो चुके हैं दर्ज
अब तक 12 आरोपित गिरफ्तार
सृजन की सचिव रजनी प्रिया हैं फरार

भागलपुर / कहलगांव : सृजन महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड द्वारा फर्जीवाड़े की राशि बढ़ती ही जा रही है. गुरुवार को कहलगांव प्रखंड कार्यालय के बैंक खाते से 13 करोड़ के फर्जीवाड़े की प्राथमिकी कोतवाली थाने में दर्ज की गयी. कहलगांव के बीडीओ ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन बैंक व सृजन को आरोपित बनाया गया है. इससे पहले शाहकुंड, जगदीशपुर, गोराडीह, सन्हौला व पीरपैंती बीडीओ द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी जा चुकी है.

कहलगांव प्रखंड कार्यालय का एक खाता बैंक ऑफ बड़ौदा व दूसरा खाता इंडियन बैंक में है. बैंक ऑफ बड़ौदा में वर्ष 2000 में खाता खोला गया था, जबकि इंडियन बैंक में वर्ष 2007 में. बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते में बीडीओ के द्वारा कई चेक जमा करने के लिए भेजे गये थे, लेकिन उनमें पांच चेक बैंक ने जमा ही नहीं किया. जब भी राशि निकासी के लिए चेक बैंक को भेजा गया, उससे पहले सृजन ने सरकारी खाते में राशि जमा करा दी. इसी तरह इंडियन बैंक के द्वारा भी हेराफेरी की गयी.

सीबीआइ कर रही जांच

सृजन मामले की जांच सीबीआइ टीम कर रही है. संभावना है कि जल्द ही कहलगांव के 13 करोड़ की हेराफेरी का मामला भी सीबीआइ के जिम्मे चला जायेगा. इसके बाद इसकी गहनता से जांच शुरू होगी.

हाल में प्रखंड कार्यालयों से हुए घोटाले के खुलासे

सन्हौला प्रखंड के 23 करोड़ रुपये

गोराडीह प्रखंड के 4 करोड़ रुपये

शाहकुंड प्रखंड के 8 करोड़ रुपये

पीरपैंती में 9 करोड़ रुपये

जगदीशपुर में 8 करोड़ 88 हजार रुपये

कहलगांव में 13 करोड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >