गला दबा कर हत्या करने मामले में किया आत्मसमर्पण

नवगछिया : नवगछिया व्यवहार न्यायालय में सोमवार को सौरभ हत्याकांड मामले के नामजद आरोपित तेतरी के राजेश शर्मा और रामविलाश शर्मा ने आत्मसमर्पण किया. मालूम हो कि नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी के कैलाश शर्मा के पुत्र सौरभ कुमार की 24 मई की देर शाम गला हत्या कर दी गयी थी. नवगछिया थाने में मृतक […]

नवगछिया : नवगछिया व्यवहार न्यायालय में सोमवार को सौरभ हत्याकांड मामले के नामजद आरोपित तेतरी के राजेश शर्मा और रामविलाश शर्मा ने आत्मसमर्पण किया. मालूम हो कि नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी के कैलाश शर्मा के पुत्र सौरभ कुमार की 24 मई की देर शाम गला हत्या कर दी गयी थी. नवगछिया थाने में मृतक सौरभ के पिता कैलाश शर्मा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

कैलाश शर्मा ने अपने भतीजे कुंदन, बबलू और किशोर शर्मा, राजेश शर्मा और रामविलास शर्मा पर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया था. कैलाश शर्मा ने बताया था कि कई दिनों से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था. 24 मई की सुबह विवाद इतना बढ़ गया कि पांचों आरोपितों ने जबरन मारपीट की. शाम में बहाने से सौरभ को दादी के कमरे में बुला कर गला दबा कर मार डाला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >