BHAGALPUR प्राइवेट नावों के लिए जिला प्रशासन ने जारी किये यात्रा भाड़ा

भागलपुर की लाइफलाइन कहे जाने वाले विक्रमशिला सेतु के स्लैब का एक हिस्सा अचानक ध्वस्त हो जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है.

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र :

भागलपुर की लाइफलाइन कहे जाने वाले विक्रमशिला सेतु के स्लैब का एक हिस्सा अचानक ध्वस्त हो जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. इस हादसे के बाद भागलपुर से नवगछिया रूट पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया है. सड़क मार्ग बंद होने की वजह से हजारों यात्री गंगा के दोनों ओर फंस गए हैं. इस आपात स्थिति में गंगा पार करने के लिए लोग अब नावों का सहारा ले रहे हैं, लेकिन यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाकर मनमाना किराया वसूलने की शिकायतें भी सामने आने लगी थीं. आम जनता को इस लूट से बचाने के लिए भागलपुर जिलाधिकारी ने त्वरित संज्ञान लिया है. जिलाधिकारी के आदेशानुसार जिला आपदा प्रबंधन शाखा ने नाव के किराए की आधिकारिक दरें (रेट चार्ट) जारी कर दी हैं. प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि कोई भी नाविक निर्धारित दर से एक रुपया भी अधिक नहीं वसूलेगा. यदि कोई नाविक नियमों का उल्लंघन करता पाया जाता है, तो उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

– 12 साल से कम उम्र के यात्री का 25 रुपया भाड़ा तय किया गया

बच्चे (12 वर्ष से कम आयु): 25 रुपए प्रति यात्री.

वयस्क (12 वर्ष से अधिक आयु): 50 रुपए प्रति यात्री.

मोटर-साइकिल: 50 रुपए प्रति वाहन.

साइकिल: 20 रुपए प्रति वाहन.

जिला प्रशासन ने स्थानीय पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम को विभिन्न घाटों पर तैनात कर दिया है ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और भीड़ को नियंत्रित किया जा सके. इसके साथ ही नावों पर क्षमता से अधिक लोगों को न बैठाने की सख्त हिदायत दी गई है. अधिकारियों का कहना है कि जब तक पुल की मरम्मत पूरी नहीं हो जाती और यातायात बहाल नहीं होता, तब तक यही दरें प्रभावी रहेंगी. यात्रियों से भी अपील की गई है कि वे केवल आधिकारिक दरों पर ही भुगतान करें और किसी भी प्रकार की अवैध वसूली की सूचना तुरंत नियंत्रण कक्ष को दें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >