Bhagalpur News. जिले की 10 हजार महिलाओं के खातों में 10 करोड़ रुपये ट्रांसफर

10 करोड़ रुपये ट्रांसफर.

-राशि ट्रांसफर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण समीक्षा भवन समेत प्रखंड मुख्यालयों और जीविका संकुल संघों में हुआ मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत शुक्रवार को भागलपुर की 10 हजार से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपये प्रति महिला के हिसाब से 10 करोड़ रुपये ट्रांसफर किया गया. जिले में अब तक कुल 4 लाख 28 हजार 86 महिलाओं को योजना का लाभ मिल चुका है, जिनके खातों में कुल 428.086 करोड़ रुपये का ट्रांसफर हो चुका है. राशि ट्रांसफर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिला मुख्यालय स्थित समीक्षा भवन समेत सभी प्रखंड मुख्यालयों और जीविका संकुल संघों में किया. कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी और उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह उपस्थित रहे. बड़ी संख्या में जीविका दीदियां भी कार्यक्रम में शामिल हुईं. लाइव कार्यक्रम के दौरान फूलन कुमारी, ओम जीविका सहायता समूह की दीदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार व्यक्त कर महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता के लिए सहायता राशि उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद दिया. भागलपुर जिले में अब तक 35,478 स्वयं सहायता समूह बनाये जा चुके हैं, जिनसे कुल 4,30,985 महिलाएं जुड़ी हैं. पिछले दो महीनों में एक लाख से अधिक नयी सदस्य शामिल हुईं और 7 हजार से अधिक नये स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया. बताया गया कि योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी महिला के बैंक खाते में सीधे डीबीटी के माध्यम से 10-10 हजार रुपये का अंतरण किया जा रहा है, जिससे वे स्वावलंबी बनें और अपने परिवार की आमदनी बढ़ा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >