Bhagalpur News: नवगछिया में एनएच 31 पर मक्का व्यवसायी से 10.10 लाख की लूट

एनएच-31 पर गुदरिया स्थान के समीप शुक्रवार को बेखौफ अपराधियों ने मक्का व्यवसायी दो सगे भाइयों से 10.10 लाख रुपये लूट लिये. पीड़ित व्यवसायी आशुतोष आनंद और आनंद सिंह दोनों पटना जिले के बेउर निवासी हैं.

– नवगछिया थाना के गुदरिया स्थान के समीप अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम- पटना जिला के बेउर के रहने वाले हैं पीड़ित व्यवसायी

– दोनों सगे भाई बीते फरवरी से नवगछिया के जीरो माइल में रह रहे थे

प्रतिनिधि, नवगछिया(भागलपुर)

एनएच-31 पर गुदरिया स्थान के समीप शुक्रवार को बेखौफ अपराधियों ने मक्का व्यवसायी दो सगे भाइयों से 10.10 लाख रुपये लूट लिये. पीड़ित व्यवसायी आशुतोष आनंद और आनंद सिंह दोनों पटना जिले के बेउर निवासी हैं. दोनों भाई नवगछिया के जीरोमाइल में किराये का रूम लेकर फरवरी से ही रह रहे हैं. बीते पांच साल से ये दोनों भाई मकई के सीजन पर नवगछिया आकर मकई खरीद किया करते थे.बताया गया कि किसानों को मकई का मूल्य देने के लिए व्यवसायी अपने पास में 10 लाख, 10 हजार रुपये रखे थे. सुबह साढ़े नौ बजे दोनों भाई बाइक से किसानों को रुपये देने संतोष धर्मकांटा जा रहे थे. इसी बीच गुदरिया स्थान के समीप दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने ओवरटेक कर व्यवसायी की बाइक को रुकवाया. दोनों बाइक पर पीछे बैठे अपराधी पिस्टल सटा कर रुपये की मांग करने लगे. व्यवसायी रुपये नहीं दे रहे थे. इस पर अपराधियों ने पिस्टल की बट से मारपीट कर रुपये से भरा बैग छीन लिया और नवगछिया की ओर फरार हो गये. सभी आरोपित हेलमेट लगा कर चेहरा छिपाये हुए थे.

जीरोमाइल से नवगछिया बस स्टैंड तक लगे सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही पुलिस

पीड़ित मक्का व्यवसायी की सूचना पर नवगछिया थानाध्यक्ष रवि शंकर सिंह व पुलिस के साथ गश्ती गाड़ी मौके पर पहुंची. पीड़ित व्यवसायी भाइयों से घटना की जानकारी ली. सूचना मिलते ही एसडीपीओ ओम प्रकाश भी पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की. जीरोमाइल से लेकर नवगछिया बस स्टैंड तक लगे सभी सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को पुलिस खंगाल रही है.

घटना के खुलासा को लेकर एसआइटी गठित

नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने घटना के खुलासा के लिए एसआइटी गठित की है. नवगछिया एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित टीम में नवगछिया थानाध्यक्ष, गोपालपुर थानाध्यक्ष डीआइयू की टीम सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों को शामिल किया गया है. इस संबंध में नवगछिया थाना में मक्का व्यवसायी आशुतोष आनंद के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

-कोट-गुदरिया स्थान के पास दो मोटर बाइक पर सवार चार अपराधियों ने हथियार का भय दिखा कर मकई व्यवसायी आनंद सिंह से 10 लाख रुपये लूट लिया है. एसडीपीओ एवं थानाध्यक्ष नवगछिया द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाला जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. शीघ्र ही आरोपित गिरफ्तार कर लिये जायेंगे.

– प्रेरणा कुमार, एसपी नवगछियाB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJIV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >