बगीचे में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

थाना क्षेत्र के बरवा सेमरा घाट पंचायत के ओझा मठिया गांव वार्ड 13 स्थित एक बगीचे में युवक का पेड़ से लटका हुआ शव मिला है. गुरुवार की सुबह उधर से गुजर रहे लोगों ने शव को देख इसकी सूचना पुलिस को दी.

मझौलिया. थाना क्षेत्र के बरवा सेमरा घाट पंचायत के ओझा मठिया गांव वार्ड 13 स्थित एक बगीचे में युवक का पेड़ से लटका हुआ शव मिला है. गुरुवार की सुबह उधर से गुजर रहे लोगों ने शव को देख इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है. मृत युवक की पहचान ओझा मठिया गांव के मनकेश्वर साह के 18 वर्षीय पुत्र सिकंदर कुमार के रूप में की गई है. सिकंदर की मौत कैसे हुई फिलहाल इसके कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या कर शव को पेड़ से लटकाये जाने की आशंका है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद यह खुलासा हो पाएगा. फिलहाल प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो मृतक के मुंह में कपड़ा से मुंह को ढक दिया गया था. फिलहाल परिजन द्वारा आवेदन प्राप्त नहीं है. पुलिस द्वारा अपनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है. वहीं लोगों में प्रेम प्रसंग की आशंका भी जताई जा रही है. घटना को लेकर लोगों में कई तरह की चर्चा है. इधर परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >