भारत-नेपाल सीमा पर युवक की अचानक मौत, शव की पहचान में जुटी पुलिस

भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के परसा जिले में छटिया घाट के पास एक युवक मृत मिला. उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है. जानकीटोला चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए वीरगंज भेज दिया है.

इंडो-नेपाल बॉर्डर से सटे नेपाल के परसा जिले में शुक्रवार को एक युवक की अचानक मौत से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना जानकीटोला चौकी क्षेत्र के दसौता गांव स्थित छटिया घाट के समीप हुई. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए वीरगंज भेज दिया.

पुलिस के अनुसार, मृत युवक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है. शव की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. युवक के भारत-नेपाल सीमा के दोनों क्षेत्रों में अक्सर दिखाई देने की बात सामने आने के बाद पहचान को लेकर इनरवा थाना क्षेत्र में भी जानकारी जुटाई जा रही है.

भारत और नेपाल दोनों क्षेत्रों में घूमता था युवक

स्थानीय लोगों के अनुसार, मृत युवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था. वह लंबे समय से कभी भारतीय क्षेत्र के इनरवा बाजार में घूमता दिखाई देता था तो कभी नेपाल की सीमा में चला जाता था. स्थानीय लोगों का कहना है कि वह अक्सर इधर-उधर घूमता रहता था, लेकिन उसके परिवार या घर के बारे में किसी को जानकारी नहीं थी.

बताया जाता है कि युवक शराब का सेवन करने के बाद कई बार सड़क किनारे ही सो जाता था. हालांकि, उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है.

जानकीटोला चौकी पुलिस ने शव को भेजा वीरगंज

घटना की सूचना मिलने के बाद जानकीटोला चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए वीरगंज भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है.

इनरवा थाना क्षेत्र में भी नहीं हो सकी पहचान

इधर, भारतीय सीमा क्षेत्र के इनरवा थाना इलाके में भी मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी है. युवक को इनरवा बाजार में पहले कई बार घूमते देखा गया था. ऐसे में पुलिस और स्थानीय लोग उसकी पहचान से जुड़ी जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं.

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर युवक के नाम-पते और परिजनों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है. फिलहाल युवक की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है. मामले में आगे की जांच जारी है.

यह भी पढे़ं:

नेपाल में ' हलचल ', गंडक में उफान और पश्चिम चंपारण में बेचैनी... आखिर क्यों हर बार पहाड़ों का पानी बन जाता है यहां की चिंता?


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गणेश वर्मा

गणेश ने अपनी पत्रकारिता यात्रा की शुरुआत 2014 में गोरखपुर स्थित हिंदुस्तान अखबार से की। तब से लगातार मुख्यधारा मीडिया में सक्रिय रहकर उन्होंने रिपोर्टिंग से लेकर संपादकीय दायित्वों तक का अनुभव हासिल किया है। फिलहाल वे प्रभात खबर से जुड़े हैं और पश्चिम चम्पारण जिले में बतौर ब्यूरो चीफ कार्यरत हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >