दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत

पेट्रौल पंप के पास गुरूवार की देर रात दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई है.

नरकटियागंज. नरकटियागंज-लौरिया मुख्य पथ पर जयमंगलापुर पेट्रौल पंप के पास गुरूवार की देर रात दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई है. जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि गौनाहा थाना मोर बेलवा के रामाशीष राम की मौत हो गई है. उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेजा गया है. वहीं सोनासती के कैलाश पांडेय के पुत्र बिट्टु पांडेय उर्फ रिंकू पांडेय को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए बेतिया भेजा गया है. दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों का जब्त कर लिया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि रामाशीष राम गुरूवार की देर शाम मोर बेलवा से अपने ससुराल शिकारपुर थाना क्षेत्र के रोआंरी गांव जा रहा था. जबकि बिट्टु उर्फ रिंकू पांडेय लौरिया से अपने घर सोनासती की ओर आ रहा था. जयमंगलापुर पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर दोनों की बाइक की तेज गति होने के कारण आमने-सामने टक्कर हो गई. आसपास के लोगो ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी की दोनों की बाइक हवा में उछल गई और जोर की आवाज आई. रामाशीष की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी. जबकि रिंकू पांडेय दर्द से कराह रहा था. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस की 112 टीम को दिया. 112 टीम मृतक को रोड पर ही छोड़कर घायल को उठाकर इलाज के लिए ले गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >