आधी रात घर में घुसा युवक, नगदी-गहने लेकर भागने लगा... ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया

मैनाटांड़ क्षेत्र के सुखलही गांव में शुक्रवार रात एक युवक घर में घुस गया. गहने और नगदी लेकर भाग रहे आरोपी को गृहस्वामी ने ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.

Mainatand News: थाना क्षेत्र के सुखलही गांव में शुक्रवार देर रात चोरी की कोशिश का मामला सामने आया. घर में घुसे एक युवक को गृहस्वामी ने ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.

मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

खरखराहट की आवाज से खुली नींद

सुखलही निवासी महेंद्र साह ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे घर में खरखराहट की आवाज सुनकर उनकी नींद खुली.

उनका आरोप है कि उन्होंने देखा कि अनिश कुमार नगदी और गहने लेकर घर से भागने की कोशिश कर रहा था.

ग्रामीणों ने घेरकर पकड़ लिया

महेंद्र साह के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. ग्रामीणों की मदद से भाग रहे युवक को पकड़ लिया गया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया.

प्राथमिकी दर्ज, आरोपी जेल भेजा गया

मैनाटांड़ थानाध्यक्ष बब्लू कुमार ने बताया कि महेंद्र साह के आवेदन पर अनिश कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में बेतिया भेज दिया गया है. पुलिस मामले की आगे की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjit kumar pate

रंजीत कुमार पटेल ने वर्ष 2020 में पत्रकारिता की शुरुआत की और पश्चिम चंपारण के मैनाटाड़ प्रखंड रिपोर्टर के रुप में प्रभात खबर से जुड़कर क्षेत्रीय पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं और सामाजिक सरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाने के कारण वें तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >