घटिया सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

नौतन प्रखंड के जमुनिया पंचायत में मुख्यमंत्री संपर्क योजना से बन रहे सड़क में अनियमितता को लेकर दर्जनों से अधिक ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर रोष जताया है एवं जिला प्रशासन से जांच कर करवाई का मांग किया है.

जगदीशपुर. नौतन प्रखंड के जमुनिया पंचायत में मुख्यमंत्री संपर्क योजना से बन रहे सड़क में अनियमितता को लेकर दर्जनों से अधिक ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर रोष जताया है एवं जिला प्रशासन से जांच कर करवाई का मांग किया है. प्रदर्शन कर रहे रुपेश कुमार, दिनेश कुमार, सत्या पासवान, वैद्यनाथ पासवान, अमेरिका पासवान, हिमांशु कुमार, शुभ नारायण पासवान, नीतू शाही, नंद किशोर पासवान, ललटू पासवान, रंजीत पासवान सहित दर्जनों से अधिक ग्रामीणों ने बताया कि झखरा मुख्य सड़क से जमुनिया मझरिया किशुन तक हो रहे सड़क निर्माण में भारी अनियमितता बरती जा रही है. मानक को ताक पर रख संवेदक द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है. संवेदक नागेंद्र प्रसाद द्वारा मनमाने व घटिया किस्म का सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जो जिला प्रशासन के लिए जांच का विषय है. ग्रामीणों ने बताया कि इसकी शिकायत संवेदक से कि गई बावजूद भी घटिया निर्माण कराया जा रहा है. बताया कि 20 एमएम से भी कम पीचिंग की जा रही है, जो महज कुछ ही दिनों बाद टूट जाएगा. स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से जांच कर कार्रवाई करने की मांग किया है. जांच कर कार्रवाई नही करने पर लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है. वहीं संवेदक नागेंद्र प्रसाद ने कहा कि ग्रामीणों कि शिकायत मिली है. गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण कराया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >